ठाणे: ठेलेवालों ने डिप्टी कमिश्नर के कपड़े फाड़े, पीट-पीट कर किया बेहाल
संदीप मालवी ठाणे रेलवे स्टेशन ईस्ट में अनाधिकृत रुप से ठेलेवालों के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए वहां गए थे.
ठाणे। गैर कानूनी रूप से बढ़ रहे ठेलों पर कार्रवाई के लिए गए ठाणे के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर की ठेलेवालों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी और उनके कपड़ फाड़ डाले। डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर संदीप मालवी पर 100 से ज्यादा ठेलेवालों ने हमला किया। मालवी को गंभीर चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संदीप मालवी को ठाणे रेलवे स्टेशन ईस्ट में अनाधिकृत रुप से ठेलेवालों के हर रोज बढ़ते जाने की खबर मिली थी। इन्हीं ठेलेवालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मालवी बुधवार को वहां गए थे, मालवी ने जब कार्रवाई की कोशिश की तो उन पर ठेलेवाले टूट पड़े और उन्हें गिरा-गिरा कर पीटा। नौपाडा पुलिस स्टेशन में मालवी पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications