महाराष्ट्र चुनावी रण में भाई को चित करेगी बहन!
मुंबई। इस बार महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावी रण में एक बहन भाई को चित करती नजर आ सकती है। महाराष्ट्र की सत्ता के किंगमेकर रहे गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा का मुकाबला उन्हीं के चचेरे भाई धनंजय मुंडे से है। पंकजा परली विधानसभा से चुनाव लड़ी रही हैं तो उनके सामने प्रतियोगी उम्मीदवार के तौर पर धनंजय मुंडे को एनसीपी ने टिकट दे दिया है।

गोपीनाथ मुंडे की मृत्यु के बाद महाराष्ट्र क्षेत्रीय पार्टी शिवसेना और एनसीपी ने गोपीनाथ मुंडे की लोकसभा सीट बीड़ के उपचुनाव में मुंडे दूसरी बेटी प्रीतम के खिलाफ किसी भी उम्मीदवार को उतारने से मना कर दिया था।
लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी ने सत्ता के लोभ में अपना यह वादा लगभग तोड़ दिया है। गोपीनाथ मुंडे की दूसरी बेटी पंकजा मुंडे विधानसभा क्षेत्र परली से भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
पंकजा के सामने एनसीपी ने चचेरे भाई धनंजय मुंडे को उतार दिया है। अब मुकाबला बहन और भाई के बीच होगा। जानकारी के मुताबिक धनंजय पहले मुंडे का काफी काम भी संभालते थे। लेकिन मृत्यु के बाद उनकी बेटी और अपनी बहन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
इस सबके बावजूद पंकजा के प्रति लोगों की सहानुभूति ज्यादा है। क्योंकि पंकजा गोपीनाथ मुंडे बेटी हैं और गोपीनाथ मुंडे महाऱाष्ट्र में गरीब और पिछड़े तबकों के चहेते नेता रहे।












Click it and Unblock the Notifications