ईवीएम ने चोरी कर लिए वोट, 600 मतदाताओं ने दिया कोर्ट में हलफनामा

600 मतदाताओं ने अपनी शिकायत में वोट चोरी होने की बात कहते हुए अदालत से दखल देने की बात कही है। शिकायत हाल ही में खत्म हुए बीएमसी चुनावों को लेकर है।

मुंबई। देशभर में विपक्षी दलों के ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े करने के बाद अब आम लोग भी ईवीएम पर वोट की चोरी का आरोप लगा रहे हैं। अब इसके लिए मुंबई के 600 वोटर कोर्ट पहुंच गए हैं। मुंबई के वकोला इलाके में 600 लोगों ने वोट टोरी की बात कहते हुए बाकायदा बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

ईवीएम ने चोरी कर लिए वोट

600 लोगों का हलफनामा, हमारे वोट चोरी हो गए हैं

600 लोगों का हलफनामा, हमारे वोट चोरी हो गए हैं

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वकोला के 600 वोटरों ने बॉम्बे हाईकोर्ट को हलफनामा देकर कहा है कि उन सबने अपने वोट एक निर्दलीय उम्मीदवार को दिया लेकिन जब गिनती हुआ तो वोट गायब मिले। इन 600 मतदाताओं ने अपनी शिकायत में वोट चोरी होने की बात कहते हुए अदालत से दखल देने की बात कही है। शिकायत हाल ही में खत्म हुए बीएमसी चुनावों को लेकर है।

ये है पूरा मामला

ये है पूरा मामला

मामला मुंबई के वकोला इलाके में वार्ड नंबर 88 का है। वार्ड में 13 उम्मीदवार चुनावी लड़े जिनमें निर्दलीय नीलोत्पल मृणाल भी थे। उन्हें चुनाव में महज 375 वोट मिले थे। अब इलाके के 600 मतदाताओं ने एफिडेविट पर साइन करके, अपने वोटर आईडी की फोटो कॉपी के साथ, नाम, पता, मोबाइल नंबर लिखकर हाईकोर्ट में अर्जी दी है कि उन्होंने जिस उम्मीदवार को वोट दिया उसे मिला ही नहीं।

वोट गिने जाने के बाद ही हुआ शक

वोट गिने जाने के बाद ही हुआ शक

चुनाव हारने वाले नीलोत्पल ने कहा कि अगर मुझे हर बूथ से 50-60 वोट मिलते तो शायद पता करने में दिक्कत होती लेकिन 4-5 वोट मिले जहां से दुगुने से ज्यादा लोगों ने मुझे शपथपत्र देकर कहा कि उन्होंने मुझे वोट दिया था। याचिकाकर्ताओं के वकील श्रवण गिरी ने कहा कि याचिका दाखिल हो गई है। हम चाहते हैं कि अदालत जांच करवाए कि लोगों के वोट कहां गए, आखिर ये मतदाता के देश के सिस्टम पर भरोसे का सवाल है।

हाल ही में मध्य प्रदेश में भी उठे हैं सवाल

हाल ही में मध्य प्रदेश में भी उठे हैं सवाल

मध्य प्रदेश में 2 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उसकी तैयारी के दौरान ट्रायल कराया जा रहा था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पत्रकारों के सामने ही ईवीएम के बटन दबाए तो दूसरे निशान के सामने का बटन दबाने पर कमल के निशान की पर्ची निकली, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने मामले को मीडिया में ना लाने की बात कही। इसको लेकर विपक्षी दल संसद से लेकर सड़क तक सवाल उठा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद भी कही गई ईवीएम में गड़बड़ की बात

उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद भी कही गई ईवीएम में गड़बड़ की बात

ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल पहले भी उठे हैं। लेकिन हाल ही में बीएमसी और उत्तर प्रदेश के चुनाव में ये मुद्दा काफी चर्चा में है। यूपी चुनाव के रिजल्ट के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने तो राज्यसभा और मीडिया से साफ-साफ कहा है कि भाजपा ने अपने पक्ष में ईवीएम में गड़बड़ी की और इसी वजह से उसे चुनाव में जीत मिली। बसपा के अलावा दूसरे दल भी ईवीएम की जांच की बात कह रहे हैं। दिल्ली नगर निगम के चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने की मां भी कई सियासी पार्टियां कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+