यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अब लोकल ट्रेन के धक्के नहीं, मुंबई को मिलेगी चकाचक वंदे मेट्रो ट्रेन

Mumbai Vande Metro Train: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली 'लोकल ट्रेन' में होने वाली भारी भीड़ से परेशान यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। दरअसल, मुंबई में वंदे मेट्रो ट्रेन के नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए MRVC ने 2856 कोच की खरीद के लिए इंटरनेशनल टेंडर जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई जल्द ही 238 वंदे मेट्रो ट्रेन चलेगी जो कि लोकल ट्रेन में होने वाली भीड़ को कम करेगी। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई शहरी परिवहन परियोजना (MUTP) के महत्वकांक्षी परियोजना को पूरा करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

Mumbai Vande Metro Train

बता दें कि मई में, रेलवे बोर्ड ने मुंबई के लिए वंदे मेट्रो की 238 रेक की खरीद को मंजूरी दी थी। अब, इस सप्ताह, मुंबई रेलवे विकास निगम (एमआरवीसी) ने शहर के उपनगरीय नेटवर्क के लिए 2,856 वंदे मेट्रो कोचों की खरीद के लिए अंतरराष्ट्रीय निविदाओं को ऑनलाइन बिडिंग के लिए इनवाइट किया है।

ट्रेन में 12 से 15 कोच होंगे (Mumbai Vande Metro)
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि रूट और मांग के आधार पर ट्रेनों में 12 या 15 कोच होंगे। वर्तमान में, मुंबई में कम से कम 250 लोकल ट्रेनें हैं, जिनमें से लगभग 240 नियमित रूप से चल रही हैं जबकि शेष अतिरिक्त हैं। पूरे बेड़े को वंदे मेट्रो से बदलने की योजना है। एक लोकल ट्रेन प्रतिदिन लगभग 12 से 15 यात्राएं करती है। वंदे मेट्रो ट्रेनों के साथ, यात्रा अनुभव और यात्री आराम काफी हद तक बढ़ जाएगा।

बिडिंग दस्तावेज 4 जुलाई से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे
अधिसूचना के अनुसार, निविदा सिर्फ इन ट्रेनों की खरीद और रखरखाव के लिए नहीं है, बल्कि वंदे मेट्रो के लिए नए डिपो स्थापित करने और मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन के लिए भी है। नए कार शेड वनगांव और भिवपुरी में बनेंगे। एमआरवीसी के अनुसार, बिडिंग दस्तावेज 4 जुलाई से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। बोली जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+