मुंबई में कोविड के कारण सील होने वाली इमारतों के बाहर बैठें पुलिसवाले, BMC कमिश्नर ने दिए निर्देश

मुंबई, अगस्त 31। केरल के बाद महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी मुंबई में कोरोना के नए मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में प्रशासन ने अब सख्ती करना शुरू कर दिया है। मुंबई के बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मुंबई में जिन इमारतों को कोरोना के कारण सील किया जा रहा है, अब उनके एंट्री गेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। आपको बता दें कि मुंबई में अब किसी इमारत में पांच या उससे अधिक कोरोना मरीज मिलने पर पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया जा रहा है।

लोगों से सहयोग की अपील करते हैं- इकबाल सिंह

लोगों से सहयोग की अपील करते हैं- इकबाल सिंह

इकबाल सिंह ने कहा है कि इस आदेश से सील होने वाली बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन हम ये सब लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों से अपील भी करते हैं कि वो इस काम में हमारा सहयोग करें। इकबाल सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हमें सीख लेने की जरूरत है, हम ये ना भूलें कि दूसरी लहर पूरी तरह गई नहीं है और तीसरी का खतरा हम पर मंडरा रहा है, ऐसे में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।

तीसरी लहर का खतरा बरकरार है

तीसरी लहर का खतरा बरकरार है

इकबाल सिंह ने बताया कि मुंबई में वर्तमान कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार जिस भवन में 5 या उससे अधिक कोविड -19 संक्रमित रोगी पाए जाते हैं, उसे सील कर दिया जाता है। इसके बाद वहां पर लोगों की आवाजाही और हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस की तैनाती की जाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस वक्त कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है, तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की जरूरत है।

मुंबई में 27 इमारतों को किया गया है अभी तक सील

मुंबई में 27 इमारतों को किया गया है अभी तक सील

बीएमसी ने एक प्रेस रिलीज में बताया है कि सोमवार तक मुंबई में ऐसी 27 इमारतों को सील किया हुआ है, जहां 5 से अधिक कोरोना के मरीज हैं। इन इमारतों में किसी के प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके अलावा इन इमारतों में सर्विस देने आने वाले लोगों को भी रोका जा रहा है। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या थोड़ी बढ़ गई है और बीमारी के खिलाफ निवारक उपायों को लागू करने के बारे में सतर्क रहने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+