Mumbai: शिंदे गुट के विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे पर FIR, बिजनेसमैन राजकुमार सिंह के अपहरण का लगा आरोप

Rajkumar Singh Kidnapping Case: बिजनेसमैन राजकुमार सिंह के अपहरण के मामले में मुंबई पुलिस ने शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे के साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वनराई पुलिस ने राज सुर्वे समेत 5 आरोपियों को नामजद किया है।

वहीं, 10-12 अज्ञात आरोपियों का भी FIR में जिक्र किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बुधवार 9 अगस्त को गोरेगांव पूर्व क्षेत्र से फिरौती के लिए बंदूक की नोंक पर एक बिजनेसमैन राजकुमार सिंह का अपहरण करने, उसके साथ मारपीट करने और धमकी देने का आरोप राज सुर्वे पर लगा है।

Rajkumar Singh Kidnapping Case

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार (9 अगस्त) दोपहर को 10 से 15 लोगों ने मुंबई के गोरेगांव स्थित ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ऑफिस पर धावा बोल दिया। पीड़ित राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया कि स्टांप पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराया गया और गाली-गलौज व मारपीट की।

इतना ही नहीं, म्यूजिक कंपनी के सीईओ राजकुमार सिंह का अपहरण कर लिया। उमर उजाला की खबर के मुताबिक, घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते और एक व्यक्ति को जबरन अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस मामले में पीड़ित राजकुमार सिंह ने मुंबई की वनराई पुलिस में मनोज मिश्रा, पद्माकर, राज सुर्वे, विक्की शेट्टी और 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

राजकुमार सिंह ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में कहा, 'मैंने मनोज मिश्रा के साथ एक साल के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किया था। लेकिन मनोज मिश्रा ने पैसे वापस किए बिना अनुबंध रद्द करने के लिए मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। इसके बाद उन्होंने मुझे कार्यालय से खींच लिया।'

आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बाद जबरन 100 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखवाया कि मनोज मिश्रा के साथ अनुबंध रद्द कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+