26/11 हमले में शहीद हुए करकरे की पत्नी कविता की मौत!
मुंबई। शहीद हेमंत करकरे की पत्नी कविता करकरे की मौत की खबर है। मुंबई में हुए 26/11 हमले में लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान गंवाने वाले शहीद हेमंत करकरे की पत्नी कोमा में चली गई थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक पत्नी कविता करकरे को ब्रेन हेमरेज हुआ था। औऱ वे कोमा में चली गई थी। कविता करके की हालत काफी समय तक गंभीर बनी रही। खबर है कि वह हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थीं। अभी ताजा अपडेट है कि कविता करकरे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
कविते के पति हेमंत करकरे कौन?
आपको बता दें कि कविता के पति हेमंत करकरे आतंकवादी विरोधी दस्ते की टीम में प्रमुख थे। 26/11 मुंबई हमले के दौरान उन्होंने पूरा ऑपरेशन सफलता पूर्वक चलाया। लेकिन लोगों की तो जान बचाई वह अपनी जान नहीं बचा पाए।












Click it and Unblock the Notifications