690 करोड़ की संपत्ति और लड़ रहे है बीएमसी चुनाव
एशिया की सबसे अमीर नगर निगम बीएसमी के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले बीएमसी पोल में अपनी किस्मत आजमा रहे लोगों ने जब अपनी संपत्ति का खुलासा किया तो कुछ चौकान वाले तथ्य सामने आए हैं।

वहीं पूर्व मेयर श्रद्धा जाधव ने 25.27 करोड़ रुपए की संपत्ति की घोषणा की है। वर्ष 2012 में उनके पास 1.73 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।
कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद और नेता विपक्ष प्रवीण चेद्दा ने इस बार 14.04 करोड़ रुपए की संपत्ति की घोषणा की है जबकि विधानसभा चुनाव 2014 के दौरान उन्होंने बताया था कि उनके पास 10.52 करोड़ रुपए है। आपको बताते चले कि प्रवीण चेद्दा घाटकोपर सीट में सबसे अमीर प्रत्याशी पराग शाह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
बीएसमी की मेयर स्नेहल अंबेकर जोकि पारेल से चुनाव लड़ रहे हैं कि संपत्ति 1.28 करोड़ रुपए हो गई है। वर्ष 2012 में जब उन्होंने चुनाव लड़ा था तो उनकी संपत्ति 42 लाख रुपए थी।
इसके अलावा विधायक राज पुरोहित के पुत्र आकाश राजपुरोहित की संपत्ति 7.5 करोड़ रुपए, पूर्व विधायक सदा सर्वांकर के पुत्र समाधान की संपत्ति 9 करोड रुपए, विधायक भारती लावेखर के भतीजे योगीराज दाभांदकर की सपंत्ति 2.07 करोड़ रुपए है।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विद्या ठाकुर के पुत्र दीपक गोरेगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 2.10 लाख करोड़ की संपत्ति की घोषणा की है। बीएमसी पोल में 227 सीटों पर 2000 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications