रास्ते में रोककर लड़कियों को दिखाता था अश्लील वीडियो, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा

Mumbai news, मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक अजीब मामला सामने आया है। 29 साल के शख्स ने दो नाबालिग लड़कियों को रास्ते में रोककर अपने फोन में अश्लील वीडियो दिखाया। इस मामले में पनवेल सिटी पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विकेश चौहान है जो तलोजा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

man forced girls to watch obscene video

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपी को खोजकर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी लड़कियों को जबरदस्ती पॉर्न दिखाता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास आरोपी का स्केच था जिसकी मदद से लोकेशन और मोबाइल नंबरों को शॉर्टलिस्ट कर आरोपी को पकड़ा है।

पुणे में आरटीआई कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या

पुणे में आरटीआई कार्यकर्ता का अपहरण कर बेरहमी से हत्या करने की घटना सामने आयी है। हत्या कर लाश को मुलशी तहसील के मुठा गांव की खाई में फेंक दिया गया था। विनायक सुधाकर शिरसाट (32) हत्या किए गए आरटीआई कार्यकर्ता का नाम है। भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में 30 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। फिलहाल हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। विनायक शिरसाट यह शिवणे उत्तमनगर इलाके में रहता था। यह आरपीआई के उपाध्यक्ष भी थे। आरटीआई का इस्तेमालढ कर वडगांव धायरी सहित इलाके में चल रहे अवैध निर्माणकार्य के खिलाफ आवाज उठाकर अवैध इमारतों को गिराकर कार्रवाई करवायी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+