12 साल की बेटी को पोर्न फिल्म दिखाता था पिता, आखिर टूटा लड़की के सब्र का बांध
12 साल की बेटी को पोर्न फिल्म दिखाता था पिता, बेटी ने मां को बताया
नई दिल्ली। मुंबई में मलाड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 40 साल का पिता अपनी 12 साल की बेटी को साथ बैठाकर जबरदस्ती उसे पोर्न फिल्म दिखाता था। पिछले काफी समय से वो लगातार ऐसा कर रहा था। लड़की ने इस बाबत मां से शिकायत की तो वो बेटी को ले थाने पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दे कार्रवाई की मांग की।

मलाड पुलिस ने पत्नी की शिकायत के बाद बेटी को पोर्न दिखाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 12 साल की पीड़िता अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती है। बच्ची का पिता उसे साथ बैठकर पोर्न फिल्म देखने को कहता था और उसके मना करने पर उसे ऐसा करने को दबाव डालता था।
बच्ची ने लंबे समय तक इसे नजरअंदाज किया लेकिन ये सब बढ़ गया तो उसने अपनी मां से शिकायत की। पत्नी ने पति से इस पर एतराज जताया और उसे ऐसा ना करने को कहा लेकिन पति नहीं माना। इस पर कई दफा दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। जब महिला की पति को रोकने की कोशिशों को कामयाबी ना मिली तो उसने पुलिश में शिकायत की। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।












Click it and Unblock the Notifications