महाराष्ट्रः 'बात तो चल रही है लेकिन पता नहीं किसके साथ'
मुंबई। शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बातचीत तो चल रही है लेकिन पता नहीं किसके साथ। महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा को विश्वास मत मिल जाने के बाद भी लगता है शिवसेना की उम्मीद भाजपा से अभी बाकी है। भले ही शिवसेना ने विधानसभा में विश्वासमत के दौरान भाजपा के खिलाफ वोट किया हो लेकिन फिर भी भाजपा और शिवसेना के रिश्तों पर आशंका अभी भी बनी हुई है। मुंबई के होटल में अपनी इसी शंका को दूर करने के लिए शिवसेना ने बैठकर अपनी पार्टी के नेताओं से काफी देर तक चर्चा की है।

पता नहीं किसके साथ चल रही है बात
पूरे परिद्रश्य को देखकर जो तस्वीर उभर रही है। उसके मुताबिक शिवसेना को अभी भी उम्मीद है कि वह भाजपा को समर्थन दे सकती है। इस बात का इशारा उद्धव ठाकरे के एक बयान से भी मिलता है।
हिंदी टीवी चैनल आजतक की एक रिपोर्ट की माने तो उद्धव ठाकरे ने बैठक के बाद भाजपा से आगे बातचीत पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि बातचीत तो चल रही है लेकिन यह नहीं पता कि किसके साथ चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications