समीर वानखेड़े Vs नवाब मलिक: मंत्री बोले अफसर की पूर्व पत्नी की रजामंदी से फोटो की थी जारी

मुंबई, 29 अक्टूबर: क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी की कार्रवाई के खिलाफ बोलने वाले महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि उन्होंने एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की पूर्व पत्नी की सहमति से उनकी तस्वीरें सार्वजनिक की है। इसी के साथ मंत्री ने यह भी कहा कि वानखेड़े की मौजूदा पत्नी क्रांति रेडकर के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा और उन्हें मराठी कार्ड नहीं खेलना चाहिए।

nawab malik

सहमति से की गई तस्वीरें सार्वजनिक

दरअसल, शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवाब मलिक से पत्रकारों ने पूछा कि क्या समीर वानखेड़े की पहली पत्नी शबाना कुरैशी की फोटो को पब्लिक डोमेन में लाना सही था, जबकि कुछ साल पहले दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो चुका है, इस सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब उन्हें किसी की ओर से यह तस्वीरें मिलीं, तो उन्हें बताया गया कि वह व्यक्ति (तस्वीरों में) इस बात से सहमत था कि उनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

'हिंदू नहीं मुस्लिम है समीर वानखेड़े'

मलिक ने अपनी बात को पूरा करते हुए आगे कहा कि शबाना कुरैशी इस मुद्दे पर आगे आने या बोलने के लिए तैयार नहीं थीं। जब समीर वानखेड़े ने जोर देना शुरू किया कि वह हिंदू हैं, तो उन्हें बोलना पड़ा। उसके पिता ने तब सभी से कहा कि वे हमेशा से वानखेड़े परिवार को मुस्लिम के रूप में जानते हैं। इसी के साथ अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी क्रांति रेडकर के खिलाफ कभी कोई टिप्पणी या आरोप नहीं लगाया।

'मराठी कार्ड नहीं खेलना चाहिए, जबकि...'

सीएम उद्धव को लिखे वानखेड़े की पत्नी के पत्र पर एनसीपी नेता ने कहा कि वह मराठी कार्ड खेल रही है, मैं भी बताना चाहता हूं कि मैं और मेरा परिवार लगभग 70 वर्षों से महाराष्ट्र में रह रहे हैं। क्या मैं महाराष्ट्रियन नहीं हूं? मलिक ने कहा कि उनके (समीर वानखेड़े) परिवार ने सीएम को लिखा कि वे मराठी हैं और मराठी सीएम होने के नाते उनकी मदद करनी चाहिए। नवाब मलिक का परिवार भी 70 साल से इसी शहर में है। मेरा जन्म 1959 में हुआ था और मैं इस शहर का नागरिक रहा हूं। क्या नवाब मलिक मराठी नहीं हैं ?

'महाराष्ट्र और मुंबई को बदनाम करने की साजिश'

नवाब मलिक ने आगे कहा कि रेडकर को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके पति महाराष्ट्र और मुंबई को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा थे। मुझे नहीं लगता कि किसी व्यक्ति को केवल इसलिए बचाया जाएगा, क्योंकि वह एक महाराष्ट्रियन है, भले ही वह किसी खास जाति या धर्म का हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+