महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन: समर्थकों की डिमांड पर रेस में शामिल हुए गडकरी
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बननी तय हो गई है। किसके सहयोग से सरकार बनेगी ये अभी तक तय नहीं हुआ है। सरकार बनने से ज्यादा अब यहां मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। सरकार बनाने को लेकर भले फैसला दीवाली तक टल गई हो, लेकिन नए सीएम को लेकर चर्चाएं जोरों पर है।

भाजपा में सीएम पद के लिए होड़ शुरू हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर महाराष्ट्र के कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सीएम बनाने के लिए आवाज उठाई। गडकरी जब नागपुर पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस बीच खबरें आनी शुरु हो गई कि पार्टी के 40 नवनिर्वाचित विधायक उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। गडकरी की डिमांड इतनी बढ़ी कि उन्हें सीएम बनाने के लिए एसएमएस कैंपेन भी शुरू हो गया।
इन सब के बीच ही बाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मुंगंतीवार ने कहा कि वह और राज्य के कई दूसरे नेता चाहते हैं कि गडकरी महाराष्ट्र के अगले सीएम बने। हालांकि इन सब का खंडन करते हुए गडकरी ने साफ कर दिया है कि वो दिल्ली में ही ठीक है। उन्होंने पहले भी कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस, विनोद तावड़े, एकनाथ खड़से जैसे नेताओं का नाम सीएम पद की रेस में सबसे ऊपर है।












Click it and Unblock the Notifications