क्या होगा अगर भाजपा के पास नहीं आया बहुमत
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला तो क्या होने वाला है। यह सबसे बड़ा प्रश्न आज उभर रहा है। शिवसेना ने साफ कर दिया है कि वह खुद किसी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए नहीं कहने वाली है। वहीं भाजपा की ओर से आ रहे बयानों से संकेत मिल रहा है कि भाजपा शिवसेना के साथ फिर से जाने के लिए विकल्प खुले रख रही है।

दरअसल, सभी एग्जिट पोल भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बता रहे हैं। इसके इतर बात की जाए और यह मान लिया जाए कि अगर भाजपा पूर्ण बहुमत तक नहीं पहुंच पाई तो भाजपा के साथ कौन सी पार्टी आएगी।
शिवसेना उद्धव ठाकरे ने सामना में साफ तौर पर कहा है कि उनकी पार्टी शिवसेना किसी पार्टी को अप्रोच नहीं करने जा रही है। अगर कोई पार्टी गठबंधन का ऑफर करती है तो वह इस पर विचार करेंगे।
यह हो सकता है भाजपा के लिए संकट
ऐसी स्थिति में भाजपा के लिए संकट उभर सकता है। भाजपा के पास सरकार बनाने लायक सीटें नहीं होने पर शिवसेना पर है कि वह भाजपा के साथ आएगी या नहीं। अगर शिवसेना अपने इसी कड़े रुख पर अड़ी रही तो हो सकता है कि इस बार भी भाजपा का महाराष्ट्र में सरकार बनाने का सपना अधूरा रह जाए।
इसके उलट यह संभावनाएं उभर रही हैं कि शिवसेना सरकार बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अगर भाजपा के साथ नहीं शिवसेना ने गठबंधन फिर से नहीं किया तो शिवसेना और एनसीपी एक साथ आकर सरकार बना सकते हैं। अगर फिर भी कुछ सीटों की कमी रही तो उद्धव अपने भाई राज ठाकरे को साथ लाकर सरकार बनाने के जुगत कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications