भाजपा में महाराष्ट्र लीडरशिप पर होगी 'महाजंग'
मुंबई। महाराष्ट्र में अगर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती है तो महाराष्ट्र भाजपाई माहौल बिगड़ सकता है। क्योंकि चुनाव जीतने की स्थित में कांग्रेस, एनसीप, शिवसेना के को छोड़े दें तो भाजपा में महाराष्ट्र का नेतृत्व करने के लोकर महाजंग छिड़ सकती है। यानी लीडरशिप पर भाजपा में चुनाव के नतीजों के मुताबिक विवाद पनपने के आसार हैं। उल्लेखनी है कि वनइंडिया के सर्वे में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। अगर यह सर्वे सही साबित होता है तो महाराष्ट्र भाजपा में लीडरशिप को लेकर जंग छिड़ना तय माना जा रहा है।

दरअसल, महाराष्ट्र भाजपा में कद्दावर नेता गोपीनाथ मुंडे की मृत्यु के बाद भाजपा में महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की पदवी संभालने के लिए कोई बड़ा मराठी चेहरा सामने नहीं आ पा रहा है। हालांकि संकेत इस बात के भी हैं कि महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र फडनवीस मुख्यमंत्री के तौर पर खुद अपने आप को प्रोजेक्ट करने के प्रयास कर रहे हैं। उनकी ओर से सोशल मीडिया पर लगातार जारी प्रचार से जाहिर हो रहा है कि वह मुख्यमंत्री बनने की महत्वकांक्षा रखते हैं।
फडनवीस नागपुर से एमएलए हैं। वहीं, नीतिन गडकरी भी नागपुर से ही हैं। इस समय केंद्र सरकार में परिवहन मंत्री हैं। ऐसे में सबसे बड़ी दुविधा भाजपा के लिए मुख्यमंत्री के लिए या नीतिन गडकरी ही एक ऐसा चेहरा है जिसको वह मुख्यमंत्री के तौर पर सामने ला सकती है। जिसेस अंदरूनी विवाद छिड़ने के काफी आसार हैं।
वर्ष 2009 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं गठबंधन साथी शिवसेना को 45 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। हालांकि शिवसेना के साथ भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के वोटबैंक को झटका लगने के भी आसार हैं। लेकिन इसके बावजूद मान लीजिए नरेंद्र मोदी का जादू लोकसभा की तरह ही विधानसभा चुनाव में चल गया तो भाजपा अच्छी खासी सीटों पर जीत सकती है थोड़ी बहुत सीट कम रहने पर छोटी पार्टियों से भाजपा को सहयोग मिल सकता है।
विपक्षी पार्टी कौन हो सकती है
सर्वे में करीब 70 फीसदी वोट भाजपा को मिला है। दूसरे नम्बर पर कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनते देखना सिर्फ 17 फीसदी लोग चाहते हैं। इससे जो स्थिति बनती दिख रही है उस आधार पर संभवतः कांग्रेस पार्टी विपक्षी पार्टी की भूमिका निभाते हुए भविष्य दिख सकती है।














Click it and Unblock the Notifications