पूरे दिन के ड्रामे के बाद कपिल शर्मा ने दी सफाई, कहा किसी पार्टी के खिलाफ नहीं, करप्शन के खिलाफ बोल
मुंबई। अपने एक ट्विट से पूरे दिन हंगामा बरपाने के बाद कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने 14 घंटों के बाद सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ बयान नहीं दिया, बल्कि उन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था।

शाम को कपिल शर्मा ने ट्विट करते हुए लिखा कि वह सिर्फ भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं और उनका बयान किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं है। उन्होंने ट्विट कर लिखा कि मैंने सिर्फ करप्शन का मुद्दा उठाया, जिसका मैंने सामना किया है। मैं भाजाप, एमएनएस, शिवसेना या किसी राजनीतिक पार्टी को इसके लिए दोषी नहीं ठहरा रहा।
आपको बता दें कि इससे पहले कपिल शर्मा ने बंबई नगरपालिका के अफसर पर 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर सियासी भूचाल ला दिया। कपिल के ट्विट के बाद शिवसेना और भाजपा आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications