महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रॉंज मेडल
इंचियोन। एशियन गेम्स में भारत नए इतिहास गढ़ रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी कमाल किया है। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार उपस्थिति दर्ज करते हुए ब्रॉंज मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया है। जापान के साथ हुए मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की है।

भारतीय महिलाओं खिलाड़ियों ने जापान की महिला हॉकी टीम से टक्कर की प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर ली है। भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 2-1 हराया।
मैच जीतने के बाद माहौल देखने लायक था। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों ने इंचियोन के खेल मैदान सियोनहक पर जमकर खुशी का इजहार किया। एक दूसरे के गले लगकर हॉकियां हाथों में उठाकर दौड़कर।
आपको बता दें कि एशियन गेम्स में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने देश के कई प्रतिष्ठित खेलों में अपना लोहा मनवाया है। ताजा उदाहरण मैरी कोम हैं जिन्होंने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता है।












Click it and Unblock the Notifications