शिवसेना के पूर्व विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या , पूरी घटना फेसबुक पर लाइव

शिवसेना के पूर्व विधायक के बेटे अभिषेक गोशलकर को मुंबई में गोली मार दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार आपसी विवाद में अभिषेक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है, जिसके बाद उन्हें बोरिवली स्थित करुणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।

इससे पहले भाजपा विधायक का वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि वह एकनाथ शिंदे खेमे के नेता पर उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के भीतर गोली चला दी थी। इस घटना के बाद महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे थे। इस घटना के अगले दिन अभिषेक गोशलकर पर गोली चलने का मामला सामने आया है।

abhishek

बता दें कि अभिषेक पूर्व विधायक विनोद गोशलकर के बेटे हैं। उन्हें उद्धव ठाकरे का करीबी माना जाता है। वह मुंबई बिल्डिंग रिपेयर एंड रीकंस्ट्रक्शन बोर्ड के चेयरमैन थे। अभिषेक भी पार्षद रह चुके हैं और उनकी पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार यह हमला मौरिस नोरोन्हा के दफ्तर में हुआ है, जिन्हें मौरिस भाई के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि अभिषेक की मौरिस भाई से दुश्मनी थी। लेकिन हाल ही में दोनों में सुलह हो गई थी।

अभिषेक को मौरिस ने अपने दफ्तर में एक कार्यक्रम के लिए बुलाया था। रिपोर्ट की मानें तो मौरिस भाई ने अभिषेक को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। अहम बात यह है कि यह पूरी घटना फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम हो रही थी।

मुंबई पुलिस ने बताया कि दो अलग-अलग केस इस मामले में दर्ज किए गए हैं। दहिसार पुलि स स्टेशन में एक केस शिव सेना नेता अभिषेक घोशालकर की हत्या और दूसरा केस मौरिस नोरोन्हो की आत्महत्या का दर्ज किया गया है।

उद्धव सेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि एकनाथ-फडणवीस की सरकार में महाराष्ट्र में कोई भी सुरक्षित नहीं है। अगर कोई जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या ही हाल होगा। क्या सरकार भय का माहौल बना रही है।

संजय राउत ने कहा कि सरकार बाहुबलियों को तैयार कर रही है। आज हमने जो देखा वह इस बात का सबूत है। हमारे पूर्व पार्षद जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह सरकार राम राज्य की बात करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+