महाराष्ट्रः सरकार गिराने के हो रहे हैं प्रयास
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार को गिराने के लिए राजनीतिक प्रयास शायद अंदरूनी रूप से शुरू हो गए हैं। तभी राजनेताओं ने भी अपने राजनीतिक विश्लेषण इस ओर मोड़ दिए हैं। शिवसेना नेता रामदास कदम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह महाराष्ट्र सरकार में उनकी पार्टी शिवसेना के शामिल होने के मुद्दे पर चल रही बातचीत को लंबा खींचकर शिवसेना को मूर्ख बना रही है।

भाजपा सरकार के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से अंदेशा जताया है कि राज्य की देवेंद्र फड़नवीस सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है। खड़से ने दावा किया फड़नवीस सरकार को गिराने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।
शिवसेना संदेह में
शिवसेना के नेता रामदास कदम ने कहा कि राज्य सरकार में हमें शामिल करने की बात कहकर भाजपा सिर्फ हमें मूर्ख बना रही है। कदम ने आशंका जताते हुए पूछा है कि आखिर भाजपा ने एक महीने तक ऐसी बातचीत क्यों की जिसका कोई नतीजा ही नहीं निकला।












Click it and Unblock the Notifications