मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने दाऊद के भतीजे से की पूछताछ, एक्टिव गिरोह और ठिकानों की मांगी जानकारी
मुंबई, फरवरी 21। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे अलीशाह पारकर से पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने अलीशाह से दाऊद के एक्टिव गिरोह और उसके कुछ ठिकानों की जानकारी मांगी। इससे पहले ईडी ने 18 फरवरी को दाऊद के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया था।

हसीना पारकर के बेटे हैं अलीशाह
आपको बता दें कि अलीशाह पारकर दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे हैं, जिनकी 2014 में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। ईडी ने दाऊद और उसके सहयोगियों के खिलाफ चल रही जांच में दाऊद के भाई इकबाल कासकर को हिरासत में लेने के लिए ठाणे की अदालत में एक आवेदन दायर किया था। आवेदन को ठाणे स्थित कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी। कासकर को मुंबई पीएमएलए कोर्ट लाया गया जहां से उन्हें 24 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट के तहत इकबाल कासकर के खिलाफ एक्सटॉर्शन के तीन मामले दर्ज किए थे। कासकर कथित तौर पर अपने भाई के लिए काम करता था और मुंबई और अन्य क्षेत्रों में अपनी अवैध गतिविधियों और कारोबार को संभालता था। हाल ही में यह बात सामने आई थी कि दाऊद इब्राहिम का गिरोह आतंकी गतिविधियां चला रहा था और देश में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications