थम्स-अप के विज्ञापन में नहीं दिखेंगे सलमान, कंपनी ने खत्म किया करार

50 पार कर चुके सलमान की जगह आ सकते हैं रणवीर सिंह।

मुंबई। सलमान खान अब पेय कोका कोला के पेय पदार्थ थम्स-अप के विज्ञापन में नजर नहीं आएंगे। कोका कोला ने अभिनेता से अपना करार खत्म कर लिया है।

salman

सलमान खान 2012 से थम्स-अप का विज्ञापन कर रहे हैं, पिछले महीने कंपनी के साथ उनका करार खत्म हो गया था। कंपनी सलमान के साथ अब करार को आगे ना बढ़ाने का फैसला किया है।

सलमान खान की जगह अभिनेता रणवीर सिंह थम्स-अप के विज्ञापन में नजर आ सकते हैं। खबर है कि कंपनी ने रणवीर से इस बाबक संपंर्क साधा है।

बिग-बॉस की वजह से नहीं बढ़ाया कोका कोला ने करार!

सलमान खान भारत के सबसे मंहगे सितारों में से एक हैं, खान एक विज्ञापन के लिए सात करोड़ रुपये लेते हैं। कोका कोला का उनके साथ करार ना बढ़ाने के पीछे उनका टीवी शो बिग-बॉस माना जा रहा है।

कलर्स टीवी पर आने वाले शो बिग-बॉस को सलमान खान होस्ट करते हैं। पेय पदार्थ ऐपी फिज इसके दसवें सीजन का स्पॉन्सर है। कोका कोला और ऐसी फिज प्रतिस्पर्धी ब्रांड हैं। ऐसे में कोका कोला ने किसी हितों के टकराव से बचने के लिए सलमान के साथ अपना करार आगे ना बढ़ाने का फैसला किया है।

सलमान खान के साथ कोका कोला का ये दूसरा करार था। इससे पहले पहले 2000 में भी सलमान खान कोका कोला के पेय पदार्थों का विज्ञापन करते नजर आते थे। तब काले हिरण शिकार मामले में सलमान का नाम आने पर कंपनी ने उनके साथ करार खत्म कर लिया था।

कंपनी ने इस मामले को लेकर बहुत ज्यादा कुछ नहीं कहा है लेकिन माना जा रहा है कि 50 पार कर चुके सलमान को कंपनी विज्ञापन में फिट नहीं पा रही थी। ऐसे में कंपनी युवा अभिनेता से करार चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+