'तौकते' के चलते मुंबई में 56 घंटे तक बिजली गुल, भड़की पूजा भट्ट ने ट्वीट कर निकाली भड़ास
मुंबई, मई 19: अरब साग से उठे चक्रवाती तूफान तौकते से महाराष्ट्र के तटीय जिले चपेट में आ गए। सोमवार को मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, तेज तूफान की वजह से कई जगहों पर भारी संख्या में पेड़ गिर गए और बिजली के पोल धराशाई हो गए। ऐसे में मुंबई के इलाकों में बिजली कटौती की गई है, हालांकि अब चक्रवात कम हो गया है लेकिन बिजली कटौती से अभी भी मुंबई के कई इलाके प्रभावित हो रहे हैं, जिसका मुद्दा एक्ट्रेस और फिल्म मेकर पूजा भट्ट ने ट्वीट के जरिए उठाया।

फिल्म मेकर पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट के जरिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण निगम (MSEDCL) से खालापुर, कलोटे, मोकाशी, वसई और विरार जैसे क्षेत्रों में पिछले 56 घंटों से बिजली कटौती के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। पूजा ने अपने ट्वीट में लिखा कि अधिकांश क्षेत्रों में जहां MSEDCL की ओर से बिजली की आपूर्ति की जाती है, वहां लगभग 56 घंटे तक बिजली क्यों नहीं है? तूफान आया और चला गया लेकिन खालापुर, कलोट, मोकाशी, वसई या विरार में अभी भी बिजली नहीं है। ऐसा क्यों है? कृपया समझाएं।
Why is there no electricity for close to 56 hrs in most areas where power is supplied by @MSEDCL The storm has come & gone but still no electricity in Khalapur,Kalote Mokashi,Vasai/Virar. Why this substandard service & zero accountability? Please explain @CMDMSEDCL @JMD_KONKAN
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) May 19, 2021
वहीं अपने दूसरे ट्ववीट में पूजा भट्ट ने लिखा कि आप कैसे उम्मीद करते हैं कि लोग 56 घंटे तक बिना बिजली के बिना इस महामारी से जूझेंगे? क्या यह एक आवश्यक सेवा नहीं है? अनगिनत घर और पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है। शून्य जवाबदेही और कोई सेवा नहीं के साथ आपकी रेट आसमान छू रही हैं।
@MSEDCL How do you expect people to cope through a pandemic with no electricity for 56 hrs? Is this not an essential service? Countless homes and entire villages have been plunged into darkness. Your rates are sky high with zero accountability & no service @CMDMSEDCL @JMD_KONKAN
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) May 19, 2021
जिसका जवाब देते हुए MSEDCL के आधिकारिक हैंडल से लिखा कि "प्रिय उपभोक्ता, हम आपकी समस्या को समझ सकते हैं। संबंधित टीम इस पर जल्द से जल्द समाधान के लिए काम कर रही है।
Dear consumer, we can understand your issue. Concerned team is working on it for earliest resolution.
— Maharashtra State Electricity Distribution Co. Ltd (@MSEDCL) May 19, 2021
मुंबई के कुछ हिस्सों में बिजली कटौती के बारे में ट्वीट करने के लिए कई लोगों ने पूजा भट्टा को धन्यवाद दिया। एक यूजर ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि हमारे मुद्दों को उजागर करने के लिए आपका थैंक्स।












Click it and Unblock the Notifications