एग्जिट पोल: बीएमसी पोल 2017 में भाजपा शिवसेना की टक्कर, पर किसे मिलेगी बीएमसी की चाभी
बीएमसी पोल 2017 के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है। इस बार मुकाबला चौतरफा है क्योंकि कभी मिलकर चुनाव लड़ने वाले भाजपा और शिवसेना भी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।
मुंबई। बीएमसी पोल 2017 के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है। इस बार मुकाबला चौतरफा है क्योंकि कभी मिलकर चुनाव लड़ने वाले भाजपा और शिवसेना भी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। बीएमसी चुनाव खत्म होने के बाद इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में यह बात सामने आई है कि बीएमससी चुनावों में शिवेसना और भाजपा की ही आपस में कड़ी टक्कर है। पर किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

एग्जिट पोल के मुताबिक शिवसेना 32 फीसदी वोट पाने के साथ ही 88 वार्ड जीत सकती है तो बीजेपी को भी 32 फीसदी वोट मिलने की संभावना है जिसके बूते बीजेपी 90 सीटें जीत सकती है। बताया जा रहा है कि इस बीच कांग्रेस को घाटा होता दिख रहा है। कांग्रेस को एग्जिट पोल में 30 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
एग्जिट पोल के मुताबिक कुल 227 सीटों में शिवसेना 86-92, बीजेपी को 80-88, कांग्रेस को 30-34, एनसीपी को एनसीपी को 3-6 के खाते में 3-5 सीटें जा सकती हैं।
मुंबई में बीएमसी यानी बृहण मुंबई महानगरपालिका के लिए मंगलवार को वोट डाले गए हैं। इस दौरान बीएमसी की 227 सीटों पर वोटिंग हुई है। मुंबई में कुल 52.17 फीसदी मतदान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications