मुंबई के कई इलाकों में blackout!
मुंबई। पूरे देश में बिजली संकट के बीच मुंबई में ब्लेक आउट हो गया है। मुंबई शहर में कई इलाकों में बिजली गुल है। जिससे समाज के हर तबके से लेकर उद्यौगिक इकाइयों को कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। इससे एटीएम, बैंक, कम्प्यूटर से जुड़े काम आदि ठप से पड़ गए हैं। गौरतलब है कि देश में बिजली उत्पादन को बढ़ाने के लिए रोज दावे किए जा रहे हैं लेकिन जो मौजूदा बिजली उत्पादन हो रहा है उसको सही रूप से करने के उपाय कतई नहीं किए जा रहे। जिसका परिणाम मुंबई में ब्लेक आउट से लगाया जा सकता है।

खबर है कि मुंबई के कई इलाकों में बिजली कट गई है। मुंबई के महालक्ष्मी, सिवड़ी और दादर इलाकों में बिजली की समस्या बताई जा रही है। आज सुबह करीब 9.40 से बिजली गई है जिसके बाद से ही परेशानी बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक ट्रॉम्बे में बिजली उत्पादन में समस्या की वजह से टाटा पॉवर की सप्लाई रोक दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications