दीवाली के बाद ही बन पाएगी महाराष्ट्र में सरकार
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार अब दीवाली के बाद ही बन पाएगी। क्योंकि अभी तक भाजपा यह निर्णय नहीं ले पाई है कि महाराष्ट्र में वह किस पार्टी का समर्थन लेगी। बताया जा रहा है कि भाजपा में कुछ नेता एनसीपी के समर्थन से सरकार बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं तो कुछ नेता शिवसेना के साथ जाने के लिए कह रहे हैं। गौरतलब है कि लालकृष्ण आडवाणी ने अभी भाजपा से यह इच्छा जाहिर कर दी है कि भाजपा शिवसेना के साथ ही जाकर सरकार बनाए।

अभी हाल ही में राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा का मुंबई दौरा रद्द हो गया है। इसके पीछे पार्टी में समर्थन लेने पर कन्फ्यूजन को भी माना जा रहा है। जानकारी यह भी है कि दीवाली के त्योहार को देखते हुए भी सरकार बनाने में जल्दबाजी नहीं की है।
कई विधायकों को घर पर दीवाली मनाने का मौका भी मिल जाएगा तो वहीं पार्टी को इस बहाने और भी गहराई से इस पर सोचने का वक्त मिलेगा।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कह दिया है कि पार्टी महाराष्ट्र में सरकार के लिए दीवाली के बाद ही आगे बढ़ेगी। इसके अलावा सरकार बनाने के मसले पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर विचार-विमर्श किया है।


Click it and Unblock the Notifications
