महाराष्ट्र में गणेश उत्सव पर पाबंदी को लेकर बोली बीजेपी- हिंदू धर्म खतरे में, बंगाल जैसे हो गए हैं हालात
भाजपा विधायक नितेश राणे ने महाराष्ट्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई में हालात पश्चिम बंगाल जैसे हो गये हैं, यहां गणेश उत्सव मनाना मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि यहां हिंदू धर्म खतरे में है।
मुंबई, 8 अगस्त। भाजपा विधायक नितेश राणे ने महाराष्ट्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई में हालात पश्चिम बंगाल जैसे हो गये हैं, यहां गणेश उत्सव मनाना मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि यहां हिंदू धर्म खतरे में है। मीडिया से बातचीत में राणे ने कहा कि, 'मुंबई के हालात पश्चिम बंगाल के समान हैं जहां दुर्गा पूजा समारोह प्रतिबंधित था। गणेश उत्सव मंडलों के लिए नए नियमों के अनुसार त्योहार मनाना मुश्किल है। हमने राज्यपाल के सामने अपनी समस्या रखी है।'
Recommended Video

उन्होंने आगे कहा कि, 'कुछ समय पहले अन्य धार्मिक उत्सव मनाए जाते थे, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता था। फिर सिर्फ हिंदू ही क्यों? हिंदू धर्म खतरे में है। हमने राज्यपाल से अपने त्योहार की रक्षा करने को कहा नहीं तो ठाकरे सरकार धीरे-धीरे त्योहार खत्म कर देगी।'
यह भी पढ़ें: भारत में अब तक ठीक हो चुके हैं 95,527 कोरोन मरीज, रिकवरी दर अब 48.07 फीसदी
क्या हैं गणेश उत्सव को लेकर कोरोना के नए नियम
. नई गाइडलाइंस के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव त्योहार में भगवान गणेश की बड़ी-बड़ी मूर्तियों और विशाल समारोहों पर पाबंदी लगा दी है।
. राज्य सरकार ने गणेश उत्सव को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनके अनुसार सार्वजनिक समारोहों में मूर्तियों की ऊंचाई 4 फीट तक और घर में पूजा के लिए 2 फीट तक होनी चाहिए।
. इसके अलावा सरकार ने साधारण तरीके से बिना किसी भीड़-भाड़ के और कोरोना का पालन करते हुए त्योहार मनाने का आग्रह किया है।
. वहीं, 10 सितंबर को उत्सव की शुरुआत के लिए या 19 सितंबर को अंतिम विदाई के दौरान किसी भी जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बता दें कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था, ऐसे में सरकार फूंक फूंक कर कदम रख रही है ताकि दोबारा ऐसा हालात पैदा न हों।












Click it and Unblock the Notifications