अटल सेतु पर रोड में दरार को लेकर अब भाजपा ने कही ये बात, खुद फडणवीस ने संभाला मोर्चा

महाराष्ट्र के मुंबई में अटल सेतु पर सड़क में दरार को लेकर विवाद बढ़ गया है। मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक जिसे अटल सेतु के नाम से जाना जाता है, उस पुल में दरारें आ गई हैं। इस सेतु का उद्घाटन छह महीने पहले हुआ था, ऐसे में इतनी जल्दी सड़क पर दरार आने से इस पूरे मामले में राजनीति गरमा गई है।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पुल का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने पुल का वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए पटोल ने कहा कि यह बहुत ही चिंताजनक है, जिस अटल सेतु का अभी हाल ही में उद्घाटन हुआ, उसमे इतनी जल्दी दरार आ गई है।

atal setu

कांग्रेस के इस वीडियो पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अटल सेतु में कोई दरार नहीं आई है और ना ही इस सेतु पर किसी भी तरह का कोई खतरा है। ये जो तस्वीर साझा की गई है, वह एप्रोच रोड की है।

फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ का सहारा ले रही है। पहले ये लोग चुनाव में संविधान संशोधन की बात कर रहे थे, फिर इन लोगों ने फोन से ईवीएम को अनलॉक करने के झूठ का सहारा लिया। लेकिन देश की जनता कांग्रेस की इस दरार षड़यंत्र को भी परास्त करेगी।

गौर करने वाली बात है कि नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा सेवा अटल सेतु पर दरारें दिखाई गई हैं। नाना पटोल ने अटल सेतु का दौरा किया और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने सड़क पर दरार को लेकर लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैं जो दिखा रहा हूं वह आरोप नहीं है, सत्य है।

फड़णवीस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा अटलसेतु पर तो कोई दरार नहीं, ना ही अटलसेतु को कोई खतरा है। ये तस्वीर एप्रोच रोड की हैं। लेकिन एक बात साफ है कि कांग्रेस पार्टी ने झूठ के सहारे 'दरार' का एक लम्बा प्लान बना लिया हैं।

चुनाव में संविधान बदलने की बाते, चुनाव के बाद फोन से ईवीएम अनलॉक और अब ऐसी झूठी बातें...देश की जनता ही इस 'दरार' प्लान और कांग्रेस की भ्रष्ट आचरण को परास्त करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+