Akanksha Dubey ने अंकुश राजा के गाने पर किया डांस, रेड और ब्लैक कलर के लहंगे में ग्लैमरस लग रही है वो
Akanksha Dubey ने अंकुश राजा के गाने पर किया डांस, रेड और ब्लैक कलर के लहंगे में ग्लैमरस लग रही है वो
मुंबई, 16 जुलाई: आकांक्षा दुबे भोजपुरी एक्ट्रेस है और उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में एक ग्लैमरस एक्ट्रेस में गिना जाता है। आकांक्षा दुबे अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है। वह कभी अपने डांस तो कभी अपनी एक्टिंग के कारण फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। फैंस उनके हर अंदाज को देखना पसंद करते हैं। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अंकुश राजा के गाने पर आकांक्षा दुबे किया डांस
आकांक्षा दुबे अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर खुर्खियां बटोरती हैं। वो रोजाना सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाला ही में पोस्ट किया गया आकांक्षा दुबे का एक और इंस्टाग्राम वीडियो चर्चा में है, जिसमें वो अंकुश राजा के गाने पर बेहद बोल्ड डांस करते दिख रही हैं। इसमें उन्होंने रेड और ब्लैक कलर का कट वाला लहंगा पहना हौ जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
आकांक्षा दुबे के डांस मूव्स ने खींच सबका ध्यान
इसके साथ उनके तड़कते भड़कते बोल्ड डांस मूव्स सबका ध्यान खींच रहे हैं। वीडियो को कुछ ही घंटे में 38 हजार व्यूज मिल चुके हैं और उनके चाहने वाले हजारों लोगों ने कमेंट भी किए हैं। ये आकांक्षा का पहला वीडियो नहीं है जो इस तरह पसंद किया जा रहा है। कुछ दिन पहले आकांक्षा का एक और इंस्टाग्राम वीडियो चर्चा में था, जिसमें वो अपने, खेसारी लाल यादव और पाखी हेगड़े के गाने 'नाच के मलकिनी' पर लिपसिंक कर रही थीं।

आकांक्षा का हॉट लुक फैंस का आया पसंद
इस वीडियो में भी उनका हॉट लुक फैंस को पसंद आ रहा था। इसकी खास बात थी लिपसिंक के साथ उनके मस्त एक्सप्रेशन्स जो सबका ध्यान खींच रहे थे। साथ ही इस वीडियो में आकांक्षा का मल्टी कलर टॉप बेहद ग्लैमरस लुक फैंस को पसंद आ रहा है। इस बीच वो अपनी एक फोटो के चलते भी सुर्खियों में आ गई थीं। हाल ही में आकांक्षा दुबे ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जिसमें वो बेहद दुखी दिख रही थीं।

धोखा मिलने के बाद चेहरे पर नजर आई उदासी
इस फोटो को 7 जुलाई को आकांक्षा दुबे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जिसके साथ कैप्शन लिखा था- "माफ एक-दो बार किया जाता है, बार-बार नहीं....ब्रोकन." उनके इस कैप्शन से चर्चा होने ली कि उन्हें किसी ने धोखा दिया है जिससे उनका दिल टूट गया है। उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी भी बनाया है। फैंस कमेंट कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications