चुनाव आयोग ने कहा खर्च का ब्योरा क्यों नहीं दिया, क्या अयोग्य ठहरा दें?
{ventuno}

योग्यता पर सवाल
चुनाव आयोग ने अशोक चव्हाण की योग्यता पर सवाल करते हुए कहा है कि क्यों न आपको योग्य से अयोग्य ठहरा दिया जाए। चुनाव आयोग ने अशोक चव्हाण की ओर से चुनावी ब्योरे में पूरी जानकारी नहीं देने के लिए कड़ी निंदा की है। आयोग के नोटिस में कहा है कि अशोक चव्हाण ने अयोग्य निर्णय लिया है। उन्होने निर्धारित प्रारूप के अनुसार चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं दिया।
जवाब दें नहीं तो...
चुनाव आयोग ने अशोक चव्हाण पर गर्म होते हुए नोटिस में कहा है कि प्रतिवादी ने अपने चुनावी खर्च का ब्योरा नियमानुसार नहीं दिया है। इसलिए आयोग को वह जल्द से जल्द नोटिस का जवाब दें। चुनाव आयोग ने नोटिस का जवाब देने के लिए अशोक चव्हाण को बीस दिन का वक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications