मुंबई के चिंचपोकली के कस्तूरबा अस्पताल में LPG गैस हुई लीक, मरीजों को किया गया शिफ्ट
मुंबई के चिंचपोकली के कस्तूरबा अस्पताल में एलपीजी गैसे के रिसाव की खबर सामने आई है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
मुंबई, 7 अगस्त। मुंबई के चिंचपोकली के कस्तूरबा अस्पताल में एलपीजी गैसे के रिसाव की खबर सामने आई है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। खबर के अनुसार अस्पताल के कुल 58 मरीजों को घटना का पता चलने के बाद दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। इन मरीजों में से 20 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित थे। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया घटनास्थल पर पहुंच गईं। इसके बाद तीन पानी के टैंकर भी घटना स्थल पर पहुंचे।

अस्पताल की 148 नंबर बिल्डिंग में हुई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
मरीजों में फैल गई दहशत
एलपीजी गैस रिसाव की खबर से मरीजों के परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों में दहशत फैल गई। अधिकारी ने कहा कि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बीएमसी की आपदा प्रबंधन टीम को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दमकल विभाग के अधिकारी और एचपीसीएल के तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा कारणों की वजह से आनन फानन में बिल्डिंग को खाली कराया गया और सभी मरीजों को अस्पताल के दूसरे परिसर में शिफ्ट किया गया।
यह भी पढ़ें: भारत में एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति एक से अधिक लोगों को कर रहा संक्रमित , बढ़ रही है आर-वैल्यू
इससे पहले 20 जुलाई को, गुजरात के अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके में एक एलपीजी सिलेंडर से गैस के रिसाव के बाद एक कमरे के अंदर आग और विस्फोट होने से सात लोगों की जलने से मौत हो गई थी।
मरने वालों में मजदूर और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। इस घटना को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि कुछ मजदूर एक फैक्ट्री में काम पर गए हुए थे, उनके परिजन एक छोटे से कमरे में सोए हुए थे। उसी दौरान कमरे में एलपीजी गैस का रिसाव हो गया। यह घटना 20 जुलाई को हुई। जब उनके पड़ोसी ने उन्हें सचेत करने के लिए उनके दरवाजे को खटखटाया तो एक मजदूर ने उठकर बत्ती जला दी, जिससे गैस की सघनता के कारण विस्फोट हो गया।












Click it and Unblock the Notifications