अक्षरा सिंह ने 'तू मेरी है प्रेम की भाषा' सॉन्ग पर किया डांस, कैप्शन में लिखा- ये गाना सुनके डांस तो...

मुंबई, जून 29: भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह उत्तर प्रदेश, बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में मशूहर हैं। अक्षरा सिंह अपनी अदाओं से जादू बिखरने के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए वीडियो और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह के वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आते हैं। वो आए दिन अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं।

Recommended Video

    अक्षरा सिंह ने 'तू मेरी है प्रेम की भाषा' सॉन्ग पर किया डांस, कैप्शन में लिखा- ये गाना सुनके डांस तो
    ब्लू कलर की पोल्का डॉट साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं अक्षरा सिंह

    ब्लू कलर की पोल्का डॉट साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं अक्षरा सिंह

    हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपना डांस वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वो ब्लू कलर की पोल्का डॉट साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। अक्षरा सिंह फिल्म 'दम लगा के हईशा' के सॉन्ग 'तू मेरी है प्रेम की भाषा, लिखती हु तुझे रोज जरा सा...' पर डांस करते हुए नजर आ रही है। बता दें कि 'दम लगा के हईशा' फिल्म में यह गाना आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर पर फिल्माया गया है। वीडियो साझा करते हुए, अक्षरा सिंह ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें गाने से प्यार हो गया है।

    अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'ये गाना सुनके डांस तो..'

    इनता ही नहीं, अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है कि, 'मधुर, प्रवाहमय और तरल... यही मुझे गानों से प्यार हो गया! ये गाना सुनके डांस तो हो ही जाता है ना?' बता दें, इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह की काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। करीब 3.1 मिलियन लोग अक्षरा को फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को करीब 20 घंटे पहले अपने फैंस के लिए पोस्ट किया है, जिस पर 73,586 लाइक आ चुके है। वहीं, 1,199 कमेंट भी अभी तक आ चुके है। इतना ही नहीं, इस वीडियो को करीब 04 लाख 21 हजार बार देखा जा चुका है।

    अक्षरा सिंह ने पिंक साड़ी में शेयर की खूबसूरत तस्वीर

    हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ पिंक साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। फोटो शेयर करने के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है, 'आंखें पढ़ो और जानों हमारी रजा क्या है..हर बात लफ्जों से हो तो मजा क्या है..है ना?'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+