शबाना आजमी के साथ शराब कंपनी ने नहीं किया फ्रॉड, ऑनलाइन धोखाधड़ी की हुईं शिकार

मुंबई, जून 26। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी एक ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में बताया है कि उन्होंने शराब का ऑनलाइन ऑर्डर दिया था, लेकिन ऑर्डर लेने वाली कंपनी ने पैसे पहले ले लिए और डिलीवरी नहीं दी। हालांकि उन्होंने इस मामले को लेकर एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने कंपनी के मालिक को खोज लिया है, लेकिन उन्होंने धोखाधड़ी की बात से इनकार किया है। कंपनी के मालिक ने कहा है कि धोखेबाजों के साथ कंपनी का कोई लेना-देना नहीं है। इससे पता चलता है कि शबाना आजमी एक ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गई हैं।

शबाना आजमी ने धोखेबाजों की दी जानकारी

शबाना आजमी ने धोखेबाजों की दी जानकारी

शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में लिखा है, "सावधान, मैं धोखाधड़ी की शिकार हुई हूं, #Living Liquidz कंपनी ने मुझसे पहले पूरा पैसा ले लिया और उसके बाद मेरा ऑर्डर भी डिलीवर नहीं किया और अब ये लोग मेरा फोन भी नहीं उठा रहे हैं।" आपको बता दें कि शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में फ्रॉड करने वालों की जानकारी भी दी है। उन्होंने जिस अकाउंट में पैसे भेजे, वो अकाउंट नंबर, IFSC कोड और पेमेंट का मोड भी बताया है।

कंपनी के मालिक ने किया किनारा

कंपनी के मालिक ने किया किनारा

शबाना आजमी ने अभी तक इस धोखाधड़ी को लेकर कोई केस दर्ज नहीं कराया है। हालांकि उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के अनुरोध किया है। शबाना आजमी ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि मैंने कंपनी के मालिक को ट्रेस कर लिया है और ये पता चला है कि जिन लोगों ने मेरे साथ फ्रॉड किया है, उनका Living Liquidz से कोई लेना-देना नहीं है। शबाना आजमी ने कहा है कि मैं साइबर क्राइम से ये अनुरोध करती हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कई हस्तियां हो चुकी हैं ऐसे फ्रॉड का शिकार

कई हस्तियां हो चुकी हैं ऐसे फ्रॉड का शिकार

आपको बता दें कि शबाना आजमी से पहले की कुछ अन्य हस्तियां जैसे अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी और करण सिंह ग्रोवर भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+