कांग्रेस के 5 विधायक सस्पेंड, गवर्नर से की थी धक्कामुक्की
मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस पहले विधानसभा चुनाव हारी और अब अपने विधायकों के चक्कर में आज इज्जत भी गंवा बैठी। महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा में राज्यपाल के साथ धक्का-मुक्की करने के काराण कांग्रेस के पांच विधायकों को2 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

विधानसभा स्पीकर हरिभाऊ बागड़े ने उन्हें 2 साल के लिए सस्पेंड कर दिया। निलंबित होने वाले पांचों विधायकों में अब्दुल सत्तार, अमर काले, जय कुमार बोरे, राहुल बोंद्रे, वीरेंद्र जगताप शामिल हैं। दरअसल कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राज्यपाल के साथ विधायकों ने धक्कामुक्की की जिससे राज्यपाल के हाथ में चोट लग गई।
इस घटनाक्रम के बाद उनपर कार्रवाई करते हुए स्पीकर ने उन्हें 2 साल के लिए सदन से निलंबित कर दिया। प्रदेश कांग्रेस ने विश्वासमत के फौरन बाद राज्यपाल को एक पत्र भेजकर उनसे संयुक्त सत्र में अभिभाषण नहीं देने का अनुरोध किया था। जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने नारेबाजी शुरु कर दी और आक्रोश में आकर राज्यपाल के साथ धक्कामुक्की करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications