नवी मुंबई में चार मंजिला बिल्डिंग गिरी, राहत-बचाव कार्य जारी

मुंबई, 02 अक्टूबर। नवी मुंबई में एक बड़ा हादसा सामने आया है, यहां चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई। रिपोर्ट के अनुसार बीती रात तकरीबन 10.30 बजे नवी मुंबई स्थित कोपर खैराने इलाके में बोंडकोडे गांव में यह बिल्डिंग गिर गई। हादसे के बाद मौके पर फायर की टीम पहुंच गई। फायर अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि इस बिल्डिंग में 32 लोग रह रहे थे। जब बिल्डिंग गिरी तो इसमे रह रहे बाकी लोग बाहर आ गए थे, जबकि 8 लोग जब बिल्डिंग से बाहर आ रहे थे तभी यह गिर गई। उन्हें तुरंत मौके पर बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया। हमारी टीम राहत-बचाव का काम कर रही है।

mumbai

पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि बिल्डिंग से जब बाकी के 8 लोग बाहर निकल रहे थे तभी बिल्डिंग गिर गई। हमने इन लोगों को बाहर निकाल लिया है। मौके पर फायर की टीम राहत-बचाव के कार्य में जुटी है। बिल्डिंग के मलबे से आज सुबह एक शव बरामद किया गया है। हालांकि इसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारी ने बताया कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह बिल्डिंग क्यों गिरी।

गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ दिनों में मुंबई में कई इमारतें गिरी हैं। इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीएमसी का कहना है कि इसकी एक बड़ी वजह है कि जर्जर हो चुकी इमारतों को खाली करने का नोटिस लोगों को दिया जा चुका है इसके बाद भी लोग बिल्डिंग खाली नहीं कर रहे हैं। हमने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर करना शुरू कर दिया है ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके। लेकिन इन सब के बाद भी लोग हमारी चेतावनी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिसकी वजह से ये इमारतें गिर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+