19 साल के लड़के ने महिला को व्हॉट्सऐप पर भेजे अपने अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

मुंबई। क्राइम ब्रांच ने 19 साल के एक लड़के को महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मेडिकल स्टोर में काम करने वाले लड़के ने व्हॉट्सऐप ग्रुप पर जुड़ी महिला को अपने अश्लील वीडियो भेजे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके गालियां दीं। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिसेप्शनिस्ट महिला का भेजे अश्लील वीडियो

रिसेप्शनिस्ट महिला का भेजे अश्लील वीडियो

नागपाड़ा इलाके में एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला फैजान शेख उर्फ फरहान ने एक डॉक्टर के यहां रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली महिला को व्हॉट्सऐप पर अपने अश्लील वीडियो भेज दिए। क्राइम ब्रांच के एक अफसर ने बताया कि आरोप फरहान और महिला एक व्हॉट्सऐप ग्रुप के मेंबर हैं। इस ग्रुप में डॉक्टर, एमआर, मेडिकल स्टोर मालिक और उनका स्टॉफ जुड़ा है। फरहान ने इसी ग्रुप से महिला का नंबर लिया।

विरोध करने पर दी गालियां

विरोध करने पर दी गालियां

बुधवार की शाम महिला को उसके नंबर पर अश्लील वीडियो भेजे। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे गालियां देने शुरू कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में दी और आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, यौन उत्पीड़न सहित कई धाराओं में केस दर्ज करवाया।

क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने महिला की शिकायत पर आरोपी को नागपाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। मामले की ​जांच के बाद आरोपी फरहान को डीबी मार्ग पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+