96 दिनों में प्रधानमंत्री योजना के तहत इस तकनीक से बना 12 मंजिला टावर

ठाणे, 25 जुलाई: महाराष्ट्र सरकार की प्लानिंग अथॉरिटी सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सिडको) ने सोमवार को घोषणा की है कि उसने सिर्फ 96 दिनों में 12 मंजिली इमारत तैयार कर दी है, जिसमें कुल 96 फ्लैट हैं। यह निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत की गई है। यह बिल्डिंग मुंबई से सटे नवी मुंबई के इलाके में बनाई गई है। सिडको ने इसके बारे में बताया है कि इसके निर्माण में एक विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से निर्माण का काम इतनी तेजी से हो पाया है। गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में इसमें हाथ लगाया गया था और जुलाई की शुरुआत में ही तैयार भी हो गया।(तस्वीर-सांकेतिक)

In Navi Mumbai, Cidco built a 12-storey tower under the Pradhan Mantri Yojana in 96 days with precast technology, which has 96 flats

96 दिनों में बना 12 मंजिला टावर
महाराष्ट्र सरकार के सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सिडको) ने बिल्डिंग निर्माण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसने सिर्फ 96 दिनों में 96 फ्लैट वाला 12 मंजिला टावर बनाने में सफलता हासिल की है। सिडको की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक यह कॉम्पलेक्स नवी मुंबई के बामनडोंगरी में है और इस बिल्डिंग को इसी साल 4 अप्रैल से लेकर 9 जुलाई के बीच बनाया गया है।

प्रीकास्ट तकनीक का इस्तेमाल
सिडको के मुताबिक इस 12 मंजिला टावर को बनाने के लिए आधुनिक प्रीकास्ट तकनीक का उपयोग किया गया है। यह ऐसी तकनीक है, जिसमें कंक्रीट को फिर से इस्तेमाल होने लायक सांचे में डाला जाता है, उपचारित किया जाता है और फिर निर्माण वाली जगह पर पहुंचा दिया जाता है। सिडको की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसने अपने प्रबंध निदेशक संजय मुखर्जी के नेतृत्व में इस टावर के निर्माण के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 'सब के लिए आवास' के लक्ष्य को हासिल करने में नया मील का पत्थर स्थापित किया है।

क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी
विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और कम आय वाले लोगों के लिए बड़े पैमाने पर नवी मुंबई के कई हिस्सों में घरों के निर्माण का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी केंद्र सरकार की आवास और शहरी विकास मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही एक फ्लैगशिप योजना है, जिसे 25 जून, 2015 को लॉन्च किया गया था। पीएमआवास योजना की वेबसाट के मुताबिक इसके तहत कुल करीब 123 लाख घरों को मंजूरी मिली है, जिनमें से लगभग 102 पर काम जारी है और लगभग 61.5 लाख घर तैयार हो चुके हैं। इस योजना पर कुल 8.31 लाख रुपये निवेश होने हैं। (इनपुट-पीटीआई से)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+