‘Bahubali Dosa’ की लंबाई कर देगी हैरान, ‘Mr. Idli’ का डोसा खाते-खाते थक जाएंगे आप !
डोसा खाने के शौकीन काफी लोग हैं, आपने कई तरह के डोसे का ज़ायका लिया होगा। क्या आपने बाहुबली डोसा खाया ? पूर्णिया ज़िले में मिल रहा बाहुबली डोसे नाम की वजह से सुर्खियों में है, लोग इसे बहुत पंसद कर रहे हैं।

Bahubali Dosa : साउथ इंडियन खाना काफी लोगों को पसंद आता है। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लोग लुत्फ उठाते रहते हैं। डोसा खाने के भी कई लोग शौकीन होते हैं, तरह-तरह के डोसे भी आपने खाएंगे होंगे। लेकिन क्या आपने बाहुबली डोसा खाया है ? आप भी सोचने लगे ने कि आखिर ये कैसा डोसा है, जी हां बिहार के पूर्णिया ज़िले में एक रेस्टोरेंट है जहां का डोसा नाम और आकार की वजह से चर्चाओं में हैं। बाहुबली डोसा का नाम सुनकर लोग डोसा खाने मिस्टर इडली रेस्टोरेंट पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर बाहुबली डोसा की तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है।

मिस्टर इडली रेस्टोरेंट की खूब हो रही चर्चा
5 फीट लंबा बाहुबली डोसा को जब डायनिंग टेबल पर रखा जाता है तो डोसे की लंबाई से टेबल छोटा लगने लगता है। आकार शानदार होने के साथ ही डोसे का स्वाद भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आप भी अगर तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद लेने के शौकीन हैं तो पूर्णिया ज़िला में एक बार घूमने ज़रूर जाएं। पूर्णिया में लखन चौक पर मिस्टर इडली रेस्टोरेंट में आप बाहुबली डोसे का जायका उठा सकते हैं।

युवाओं को खूब पसंद आ रहा बाहुबली डोसा
बाहुबली डोसा की लंबाई इतना ज्यादा है कि एक आदमी खाते-खाते थक जाएगा लेकिन डोसा खत्म नहीं होगा। डोसा खाने पूर्णिया के युवा शौक से पहुंच रहें हैं औऱ अपने साथ दोस्तों को भी ला रहे हैं क्योंकि अकेले डोसे का स्वाद तो ले लेंगे, लेकिन इसे पूरा खा पाना मुश्किल है। डोसा खाने पहुंचे ग्राहकों ने बताया कि पूर्णिया जिले में यह पहला रेस्टोरेंट है जहां करीब 5 फीट लंबा डोसा बनाया जा रहा है। डोसे का स्वाद भी अच्छा है, सिर्फ 260 से 280 रुपये तक का एक डोसा है।
Recommended Video

'अकेले नहीं खा पाएंगे बाहुबली डोसा'
ग्राहकों की मानें तो इतने बड़े डोसे को अकेले नहीं खा सकते हैं, इसलिए परिवार के साथ बाहुबली डोसे का आनंद लिया जा सकता है। एक डोसे में करीब तीन लोग पेट भर कर खा सकते हैं। सस्ती कीमत होने की वजह से परिवार को आउटिंग पर लाकर डोसे का जायका दिलाया जा सकता है। आसिफ (बाहुबली डोसा के कारीगर औऱ दुकानदार) ने बताया कि कि पूर्णिया के युवाओं को यह डोसा काफी पसंद आ रहा है। लोग डोसा के नाम से आकर्षित होकर आ रहे हैं, वहीं उन्हें अच्छा स्वाद मिलने से तारीफ भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'My Second Wife' के व्यंजन का क्या आपने उठाया लुत्फ, लोगों ने ये नाम रखने से किया था मना












Click it and Unblock the Notifications