Morena news:जंगल मे आ गया आदमखोर बाघ इसलिए घरों में कैद हैं ग्रामीण
मुरैना में आदमखोर बाघ ने दी दस्तक, दहशत में है ग्रामीण, घरों से दूर जाने से डर रहे हैं ग्रामीण, वन विभाग का अमला कर रहा है बाघ की तलाश
Morena में इन दिनों आदमखोर बाघ की दहशत फैली हुई है। मुरैना के बीहड़ों में आदमखोर बाघ की आमद से ग्रामीण दहशत में हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीण अपने गांव से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। आदमखोर बाघ अब तक एक युवक पर हमला करके उसे घायल कर चुका है।

चिन्नौनी गांव के इलाके में दी है बाघ ने दस्तक
आदमखोर बाघ ने चिन्नौनी इलाके में दस्तक दे दी है। आदमखोर बाघ ने नरसिंहपुर गांव के एक युवक पर भी हमला करके उसे घायल कर दिया। सुनील जाटव नाम के एक युवक पर बाघ ने हमला किया लेकिन गनीमत यह रही कि सुनील के चाचा ने बाघ पर पथराव कर दिया जिससे सुनील की जान बच गई। बाघ के हमले से सुनील घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुनील पर हुए हमले से लोगों को समझ में आ गया कि बाघ ने अब उनके इलाके में दस्तक दे दी है।

रणथंभौर से आ गया है आदमखोर बाघ
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुरैना के चिन्नौना इलाके में दस्तक देने वाले बाघ का नाम मोहन है। यह बाघ आदमखोर है और रणथंभौर की टेरिटरी से भटक कर मुरैना में प्रवेश कर गया है। आदमखोर बाघ को लेकर वन विभाग का अमला अलर्ट है और उसे तलाश भी किया जा रहा है लेकिन फिलहाल वन विभाग के अमले का बाघ से सामना नहीं हो पाया है।

बाघ के डर से गांव से बाहर नहीं जा रहे हैं ग्रामीण
आदमखोर बाघ के आ जाने की वजह से अब चिनौनी और उसके आसपास के इलाकों के लोग काफी डरे सहमे हुए हैं। ग्रामीण अब अपने घरों से ज्यादा दूर भी नहीं जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने बच्चों को भी घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। अपनी और अपने लोगों की जान की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर हम घर से थोड़ा दूर गए और बाघ ने अगर हम पर हमला कर दिया तो भला क्या होगा इसलिए अपनी जान की सुरक्षा करते हुए घरों के आसपास ही घूम रहे हैं। गांव से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।

वन विभाग का अमला ग्रामीणों को दे रहा है हौंसला
ग्रामीण दहशत में हैं और घरों से दूर जाने से डर रही हैं ऐसे में वन विभाग का अमला ग्रामीणों के बीच पहुंच रहा है और उन्हें हौसला दे रहा है। वन विभाग का अमला ग्रामीणों को भरोसा दिला रहा है कि बाघ उनके इलाके से जा चुका है क्योंकि वन विभाग के अमले द्वारा लगातार सर्चिंग के बावजूद बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिल पा रही है इसलिए सभी लोग निश्चिंत हो जाएं और अपना कार्य करें।












Click it and Unblock the Notifications