Morena News: नशेड़ी चोरों ने ठेके की दीवार तोड़ शराब की बोतलें और नकदी चुराई
Morena News: पुलिस ने बादमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है।अज्ञात चोरों ने दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और हाई क्वालिटी की शराब की बोतल बियर सहित नगदी चुरा कर फरार हो गए। इतना ही नहीं। दुकान में घुसने से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की और बिजली की तार काटे जिससे पचान में न आ सकें।
मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के परिवहन चेकपोस्ट के पास अंग्रेजी शराब ठेके में चोरी हुई है। मां वैष्णो ग्रुप द्वारा अंग्रेजी शराब ठेका चलाया जा रहा था। प्रतिदिन की तरह बीती रात दुकान बंद कर मैनेजर घर चले गए। अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान के बगल से दीवार तोड़कर उसमें घुस गए और महंगी महंगी शराब की बोतलें और बीयर लेकर भाग गए। बदमाशों ने पहले दुकान के ऊपर से बिजली के तार और सीसीटीवी कैमरे के तार काटे उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
चोरी गई शराबी की कीमत 1 लाख 75 हजार 620 रुपए बताई जा रही है और ठेके के काउंटर में रखी नगदी 47 हजार 700 रुपए भी चोर ले गए हैं। रविवार की सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के अंदर का नजारा देखकर हैरान हो गए। चोरी की जानकारी ठेकेदार एवं पुलिस को दी। पुलिस ने शराब दुकान पर पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इस घटना में सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने जानकारी दी कि शहर के हाईवे स्थित शराब की दुकान से चोरी हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications