चंबल में मामूली विवाद पर सरेआम चलाई गोलियां, वीडियो हुआ वायरल
मुरैना में मामूली सी बात पर पडोसी ने छत पर खड़े होकर पडोसी पर ही चलाई गोलियां, वीडियो हुआ वायरल
मुरैना, 1 जून। चंबल इलाके से दबंगई की एक तस्वीर निकल कर सामने आई है। जहां एक शख्स मामूली विवाद पर से अपने घर की छत पर चढ़कर गोलियां चला रहा है। यह तस्वीर पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर के सामने भवन निर्माण की सामग्री डालने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पड़ोसी ने छत पर खड़े होकर दूसरे पड़ोसी पर गोलियां चला दी।

शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले जागेश परमार और धर्मेंद्र दांतरे आपस में पड़ोसी हैं। दोनों ही पड़ोसियों के बीच सड़क पर भवन निर्माण की सामग्री डाले जाने को लेकर विवाद हो गया। जागेश के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। इसीलिए सड़क पर ईट, रेत और गिट्टी डलवाई गई थी। इस वजह से सड़क बाधित होने लगी।
मुंहवाद के बाद निकल आई बंदूक
सड़क मार्ग बाधित होने की वजह से जागेश के पड़ोसी धर्मेंद्र का जागेश के साथ पहले मुंह बंद हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र दांतरे अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और छत पर चढ़ गया।
छत पर खड़े होकर चलाई गोलियां
धर्मेंद्र दांतरे ने अपने घर की छत पर खड़े होकर अपने पड़ोसी को टारगेट करते हुए गोलियां चलाई। धर्मेंद्र दांतरे ने बेखौफ होकर खुलेआम गोलियां चलाई। गोली चलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
गोली चलाने का वीडियो आया सामने
धर्मेंद्र दांतरे जब छत पर खड़े होकर गोलियां चला रहा था तो एक पड़ोसी ने धर्मेंद्र का दांतरे का गोली चलाने का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
धर्मेंद्र दांतरे द्वारा खुलेआम गोली चलाई जाने की शिकायत जागेश द्वारा कोतवाली में की गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने धर्मेंद्र दांतरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications