MP assembly election 2023: मुरैना में दबोंचे गए घातक हथियारों के दो सप्लायर, चुनावी कनेक्शन की पड़ताल शुरू

MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश में स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव कराने प्रशासन मुस्तैद हैं। अपराधिक किस्म के तत्वों पर निगरानी पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई हैं। मुरैना में किसी बड़ी वारदात की नीयत से घातक हथियारों के साथ घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

मुरैना एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। इसके अलावा संदिग्धों पर नजर रखी जा रही हैं। चैकिंग प्वाइंट पर ऐसे तत्वों को रोककर तलाशी भी ली जा रही हैं।

प्रदेश में चुनाव की जब घोषणा हुई, इसी दौरान वीआईपी रोड पर संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। उनके पास वाहन के वैध दस्तावेज न मिलने पर जब उनसे पूछताछ करने के साथ उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से घातक हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। जो एक बैग में रखे हुए थे।

deadly-weapons-suppliers-arrested-in-morena-election

दोनों आरोपियों को कोतवाली थाने लाकर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि पकड़े गए युवक जिले में बड़ी वारदात की फिराक में थे। अपराधिक किस्म के कुछ तत्वों को हथियार सप्लाई का प्लान था। इनके कब्जे से आधा दर्जन पिस्टल, 14 देसी कट्टे और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये घातक हथियारों की खंडवा से खरीदी करते हैं।

मुरैना और आसपास के क्षेत्रों में इन अवैध हथियारों को खरीदने वाले कई ग्राहक हैं। अंबाह और पोरसा क्षेत्र के गांव में कुछ लोगों को ये हथियार सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। आरोपियों ने खंडवा से जिन लोगों से ये हथियार खरीदें उनका पता लगाया जा रहा हैं। साथ ही वो ग्राहक कौन है, जिन्होंने इन बदमाशों को हथियारों का ऑर्डर दिया था, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही हैं।
संवाद सूत्र- अमन सक्सेना, मुरैना मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+