Morena Firing Update: लेपा गांव हत्याकांड को अंजाम देने वालों ने पुलिस पर भी बरसाई गोलियां, फिर शॉर्ट एनकाउंटर

मुरैना के लेपा गांव में हुई नरसंहार की घटना के मुख्य फरार दो आरोपियों को पकड़ने पुलिस को शॉर्ट एनकाउंटर करना पड़ा। दरअसल आरोपियों ने पुलिस पर भी फायरिंग शुरू कर दी थी।

morena news

Morena Firing Update: मध्य प्रदेश के मुरैना में पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले फरार मुख्य आरोपी अजीत और भूपेन्द्र सिंह को दबोंच लिया गया। आरोपियों को पकड़ने पुलिस को शॉर्ट एनकाउंटर का सहारा लेना पड़ा। इससे पहले महिला समेत अन्य चार आरोपी भी गिरफ्तार हो चुके है।

महुआ थाना प्रभारी ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की चंबल नदी उसैथ घाट के नजदीक की लोकेशन मिली थी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों को घेरकर सरेंडर करने कहा, लेकिन नहीं माने।

बाद में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें अजीत के पैर में एक गोली लगी, जबकि भूपेन्द्र के सिर में मामूली चोट पहुंची। दोनों को इलाज एक लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दूसरे राज्य भागने की फिराक में थे।

अजीत वही शख्स है जो रज्जो भाई नाम की महिला के इशारे पर एक के बाद एक गजेन्द्र सिंह के परिवार को गोली मारता गया। भूपेन्द्र सोवरन सिंह का बेटा है। साल 2013 में सोवरन की भूपेन्द्र सिंह पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी थी। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश रही।

एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने वारदात के बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में महिला समेत चार आरोपी तो अरेस्ट हो गए, लेकिन ये दोनों मुख्य आरोपी गायब थे। फिर इनाम की राशि तीस हजार कर दी गई थी।

गिरफ्तार अजीत और भूपेन्द्र सिंह के कब्जे से एक 315 बोर की राइफल, 2 खाली और 1 भरा हुआ कारतूस बरामद किया गया है। धीर सिंह, रज्जो देवी, पुष्पा और सोनू तोमर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में कुल नौ नामजद आरोपी है।

धीर सिंह और गजेन्द्र सिंह के बीच घर के नजदीक कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर धीर सिंह के भाई सोवरन की गजेन्द्र सिंह के घर के सदस्यों ने हत्या कर दी थी। चार साल जेल में सजा काटने के बाद चार आरोपी जमानत पर भी छूट गए थे। बाद में दोनों पक्षों में सामाजिक समझौता हुआ। इसी आधार पर गजेन्द्र सिंह का परिवार गांव में रहने पहुंचा था। लेकिन बदले की आग में उबल रहे धीर सिंह पक्ष के लोगों ने 6 लोगों के जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे दिया।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+