Morena Firing Update: पुलिस की निगरानी में रातभर रहे 6 शव, आरोपियों के घर तोड़ने की मांग पर अड़े रहे परिजन

Morena Firing: एसपी चौहान ने कहा कि शस्त्र के लिए परिवार में जो भी पात्र होगा, उसे शस्त्र मिल जाएंगे। इसके आधार पर दो लोगों को शस्त्र दिए जाएंगे। साथ ही सुरक्षा के लिए चार आरक्षक और एक हेड कॉन्स्टेबल की नियुक्ति होगी।

Morena shootout cremation

मध्य प्रदेश के मुरैना ज़िले के डकैत रहे पान सिंह तोमर के पड़ोसी गांव से लगे लेपा गांव में 5 अप्रैल की सुबह हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोगो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव के इन दोनों पक्षों के बीच 10 वर्ष पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। वारदात में 6 लोगो की मौत हो जाने के बाद गांव छावनी में तब्दील है और परिजन मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए गाँव में पूरी रात शवों के पास पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

शनिवार सुबह पुलिस प्रशासन ने परिजनों को समझाइश दी और उन्हें उनकी मांगों को पूरा करने का विश्वास दिलाया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। बताते चलें कि जमीन विवाद को लेकर लेपा गांव में शुक्रवार को हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस लेपा गांव ले गई। लेकिन सभी शव एंबुलेंस में ही रखे हैं।

Morena Firing Update

परिजन तब तक शव लेकर उनका अंतिम संस्कार करने के लिए राजी नहीं थे। जब तक आरोपितों के मकान पर बुलडोजर नहीं चल जाता और उन्हें बंदूक के लाइसेंस नहीं मिल जाते। मृतकों के परिजन किसी भी कीमत पर अपनी मांगों के पूरा न होने तक अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में पुलिस प्रशासन का सिरदर्द बढ़ रहा है और गांव में तनाव भी था।

मुरैना हत्याकांड के बाद आरोपियों की लोकेशन पुलिस को भिंड के मेहगांव के एक गांव में मिली है। यहां पर आरोपियों के गाड़ियों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। सभी आरोपी गाड़ियों को छोड़कर भाग निकले थे। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बताया जाता है कि आरोपी भिंड के रास्ते उत्तरप्रदेश में अपनी रिश्तेदारों में जाने की कोशिश में हैं।

मृतकों में मधु पत्नी सुनील तोमर नामक महिला भी है। इसकी शादी अहमदाबाद में ही सुनील से हुई थी। विवाह के बाद से वह कभी भी लेपा गांव में नहीं आई थी। शुक्रवार को पहली बार वह परिवार के साथ गांव आई थी और आरोपियों की गोली का शिकार हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+