Morena News: मुरैना कलक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोईं महिला जिला पंचायत अध्यक्ष, वीडियो वायरल हो गया

Morena News: मुख्यमंत्री मोहन यादव मुरैना के दौरे पर थे। वहां वह अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में शामिल होने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर पहुंची थी।

आरती गुर्जर को वहां मौजूद एडीएम ने इसलिए लौटा दिया कि आपका नाम लिस्ट में नहीं है। इसके बाद आरती गुर्जर वहां से रोते हुए बाहर आ गई हैं।

Aarti Gurjar cried bitterly,

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन सिंह यादव की मुरैना में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में बैठक चल रही थी। बैठक में शामिल होने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर भी ऑफिस पहुंची हुई थी। इस दौरान अपर कलेक्टर सीवी प्रसाद ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया दरवाजे पर ही रोक।

जब जिला पंचायत अध्यक्ष ने इसकी वजह पूछी तो उन्होंने जवाब में कहा कि भोपाल से आई लिस्ट में आपका नाम नहीं है। इस दौरान काफी समय तक दोनों के बीच बहस होती रही। बाद में नाराज होकर जिला पंचायत अध्यक्ष उलटे पांव रोते हुए वापस घर लौट गईं।

इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों ने ने वापस लौट रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष से इसकी वजह पूछी तो वह भावुक हो उठीं। उनकी आंखों में आंसू छलक आए। उन्होंने बताया कि उनके साथ इस तरह का व्यवहार पहली बार नहीं है। इससे पहले भी जब वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनु श्रीवास्तव आये थे और मुरैना में बैठक ली थी तब भी मीटिंग में शामिल होने से उन्हें रोक दिया गया था।

उन्होंने कहा कि मैं भी एक जन प्रतिनिधि हूं, विधायक सहित अन्य जन प्रतिनिधि मीटिंग में शामिल हो सकते हैं तो राज्यमंत्री का दर्जा रखने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष को मुख्यमंत्री की बैठक से क्यों दूर रखा गया‌।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+