Morena news: सरकारी जमीन पर डकैत की नजर, दहशत फैलाकर कर रहा कब्जा
मुरैना में डकैत गुड्डा गुर्जर ने किया सरकारी जमीन पर कब्जा, ग्रामीणों ने की पुलिस से शिकायत, 60 हजार का इनामी डकैत है गुड्डा गुर्जर, पुलिस को है डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश
Morena
में सरकार की जमीन पर डकैत ने कब्जा कर लिया है। साठ हजार रुपए के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर ने सरकारी जमीन पर नजरें जमाना शुरू कर दी हैं। मुरैना जिले के चाचुल गांव से ऐसी ही खबर निकल कर सामने आई है। पुलिस के पास पहुंची शिकायत में बताया गया है कि डकैत गुड्डा गुर्जर ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहा है डकैत गुड्डा गुर्जर
चंबल का कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। गुड्डा गुर्जर लगातार मुरैना जिले के पहाड़गढ़ इलाके में चहल कदमी कर रहा है। इस दौरान गुड्डा गुर्जर द्वारा वारदातों को भी अंजाम दिया जा रहा है लेकिन पुलिस गुड्डा गुर्जर को पकड़ने में अभी तक नाकामयाब रही है। अब यही गुड्डा गुर्जर पुलिस के लिए और भी बड़ा सिरदर्द साबित हो रहा है क्योंकि गुड्डा गुर्जर ने सरकारी जमीन पर अपनी निगाहें जमाना शुरू कर दी हैं।

चाचुल गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा
अब तक जो पुलिस के पास सूचना आई है उसके अनुसार गुड्डा गुर्जर ने चाचुल गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। गुड्डा गुर्जर ने अपने रिश्तेदारों की मदद से वन भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। जब ग्रामीण इस कब्जे का विरोध करते हैं तो गुड्डा गुर्जर का डर दिखाते हुए गुड्डा गुर्जर के रिश्तेदार ग्रामीणों को शांत कर देते हैं। चाह कर भी ग्रामीण अब इस अवैध कब्जे का विरोध नहीं कर पा रहे हैं।

ग्रामीणों ने की पुलिस से शिकायत
गुड्डा गुर्जर द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत चाचुल गांव के ग्रामीणों ने पुलिस से की है। चाचुल गांव के ग्रामीण एकजुट होकर पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने बताया कि गुड्डा गुर्जर लगातार सरकारी जमीन पर कब्जा करता जा रहा है। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस ने इस पूरे मामले में कार्रवाई तेज करने का मन बना लिया है।

7 बार हुई मुठभेड़ में बच गया है गुड्डा गुर्जर
पुलिस और डकैत गुड्डा गुर्जर के बीच सात बार मुठभेड़ हो चुकी है लेकिन डकैत गुड्डा गुर्जर हर बार पुलिस से बचकर निकलने में कामयाब हो जाता है। पुलिस अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत करके अब डकैत गुड्डा गुर्जर की घेराबंदी करने में जुट गई। पुलिस को उम्मीद है कि अगले मुठभेड़ में डकैत गुड्डा गुर्जर को पकड़ने में जरूर सफल हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications