मुरैना में छोटे भाई ने दी बहन को गाय तो बड़े भाई ने मार दी बहन को गोली

मुरैना में दो भाईयों के बीच जारी संपत्ति विवाद के बीच आ गई बहन तो बड़े भाई ने किया बहन के साथ ऐसा सलूक

मुरैना, 18 सितम्बर। मुरैना में एक भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी विवाद के चलते दो भाइयों के बीच हो रहे झगड़े में बहन की जान चली गई। छोटे भाई और बहन से बड़ा भाई इतना नाराज हुआ कि उसने अपनी बहन को ही गोली मार दी।

प्रॉपर्टी को लेकर दो भाइयों में चल रहा था विवाद

प्रॉपर्टी को लेकर दो भाइयों में चल रहा था विवाद

जरारा गांव के रहने वाले विष्णु गुर्जर का अपने सगे भाई जवान सिंह गुर्जर के साथ प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस विवाद के चलते दोनों ही भाइयों के बीच झगड़े हो रहे थे। इन दोनों भाइयों के बीच संपत्ति का विवाद सुलझ नहीं रहा था कि इतने में इस विवाद में उनकी बहन की एंट्री हो गई।

विष्णु ने अपनी गाय ले जाकर बहन के घर बांधी

विष्णु ने अपनी गाय ले जाकर बहन के घर बांधी

संपत्ति विवाद दोनों भाइयों के बीच जारी था। इस बीच छोटे भाई विष्णु ने अपने घर में बंधी हुई गाय ले जाकर बानमोर में रहने वाली अपनी बहन सीमा के घर ले जाकर बांधी दी। सीमा बानमोर में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। 2 साल पहले ही सीमा के पति की मौत हो गई थी।

गाय की जानकारी मिलने पर आगबबूला हो गया बड़ा भाई

गाय की जानकारी मिलने पर आगबबूला हो गया बड़ा भाई

छोटे भाई विष्णु द्वारा घर की गाय को बहन सीमा के घर बांधे जाने की जानकारी जब बड़े भाई जवान सिंह को लगी तो जवान सिंह इस बात को सहन नहीं कर पाया और उसे लगा कि उन दोनों भाइयों की संपत्ति विवाद में उनकी बहन सीमा जबरन घुस रही है। इसी बात से आक्रोशित होकर जवान सिंह अपनी बहन सीमा के घर पहुंच गया।

बहन को मार दी कट्टे से गोली

बहन को मार दी कट्टे से गोली

जवान सिंह गुर्जर अपनी विधवा बहन सीमा के घर पहुंच गया। यहां जवान सिंह ने बहन के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। जवान सिंह ने कहा कि वह विष्णु और उसके बीच चल रहे संपत्ति विवाद के बीच में आ रही है। इस बात को लेकर सीमा की भी जवान सिंह से बहस बाजी शुरू हो गई। इतने में जवान सिंह ने अपना आपा खो दिया और कट्टा निकालकर बहन को गोली मार दी।

मौके पर हो गई बहन सीमा की मौत

मौके पर हो गई बहन सीमा की मौत

बड़े भाई द्वारा गोली मारते ही सीमा जमीन पर गिर गई। सीमा के पेट में गोली लगी थी। मौके पर ही तड़प तड़प कर सीमा ने दम तोड़ दिया। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बानमोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+