Morena Accident: मुरैना की राष्ट्रीय राजमार्ग-44 नूराबाद थाना क्षेत्र में भीषण हादसा, 3 लोगों की मौत व 2 घायल
Morena News: मुरैना की राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 नूराबाद थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके की खबर सामने आई है। वहीं इस घटना में दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पंजाब से तमिलनाडु के लिए जा रहा एक एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिवार कर में सवार होकर पंजाब से तमिलनाडु के लिए जा रहा था। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर कर में सड़क किनारे काम करने वाले कंपनी के तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वही कर में सवार एक महिला और पुरुष बुरी तरीके से घायल हो गए।

मृतकों के शवों को नूराबाद थाना क्षेत्र के मर्करी हाउस भेजा गया है तो वहीं घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के लिए पति-पत्नी कार में सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई अनियंत्रित कार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर काम करने वाले मजदूरों के वाहन से जा टकराई जिसके कारण मौके पर ही तीन मजदूरों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर नूराबाद थाना पुलिस पाथ इंडिया कंपनी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां पर मृतक व्यक्तियों के शक को नूराबाद मर्चुरी हाउस रखवाया गया जहां पर पोस्टमार्टम किया जा रहा है वही कार सवार घायल पति पत्नी को मुरैना जिला चिकित्सालय भेजा गया बताया जा रहा है कि कार सवार अनिता महिला की भी हालत गंभीर है सिर में अधिक चोट आई है वहीं पति श्रीनिवास घायल है पुलिस का कहना है मामले पर जाँच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications