Morena news: डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग ने तोड़ दी गांव की वाटर सप्लाई की पाइप लाइन, ग्रामीण परेशान

डकैत गुड्डा गुर्जर ने तोड़ की चांचुल गांव की पानी सप्लाई की लाइन, ग्रामीण हो रहे पीने के पानी के लिए परेशान, साठ हजार का इनामी है डकैत गुड्डा गुर्जर, पगारा बांध से आया था पानी

Morena के चांचुल गांव के ग्रामीण डकैत गुड्डा गुर्जर की वजह से पानी के लिए तरस रहे हैं। डकैत गुड्डा गुर्जर ने चांचुल गांव के लिए पानी सप्लाई करने वाली वाटर पाइप लाइन को ही तोड़ दिया है। इस वाटर पाइप लाइन में पगारा डैम से पानी आता था और गांव के लोगों को इसी पाइप लाइन की मदद से पानी सप्लाई किया जाता था लेकिन डकैत गुड्डा गुर्जर ने इस पानी की पाइप लाइन को ही तोड़ दिया है।

डकैत गुड्डा गुर्जर कायम कर रहा है गांव में आतंक

डकैत गुड्डा गुर्जर कायम कर रहा है गांव में आतंक

₹60000 का इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर चांचुल गांव में लगातार आतंक मचा रहा है। डकैत गुड्डा गुर्जर ने पिछले दिनों अपने रिश्तेदारों की मदद से चांचुल गांव की 300 बीघा से ज्यादा वन भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने मुरैना पुलिस से भी की थी।

शिकायत करने पर डकैत ने सुना दिया ग्रामीणों को फरमान

शिकायत करने पर डकैत ने सुना दिया ग्रामीणों को फरमान

डकैत गुड्डा गुर्जर को जब इस बात की जानकारी मिली कि ग्रामीणों ने पुलिस से उसकी शिकायत की है तो डकैत का आतंक और बढ़ गया। डकैत ने ग्रामीणों को धमकाते हुए कह दिया कि आगे से अगर ऐसी हरकत की तो उन्हें गांव से बाहर जाना होगा नहीं तो डकैत गुड्डा गुर्जर उन्हें अच्छा सबक सिखाएगा।

अब गांव की वाटर सप्लाई को डकैत ने तोड़ा

अब गांव की वाटर सप्लाई को डकैत ने तोड़ा

डकैत गुड्डा गुर्जर लगातार ग्रामीणों पर अत्याचार कर रहा है। डकैत ने अब ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान करना शुरू कर दिया है। पगारा बांध से चांचुल गांव तक बिछाई गई वाटर सप्लाई की पाइप लाइन को ही डकैत गुड्डा गुर्जर ने तोड़ दिया है।

पानी के लिए परेशान हो रहे हैं ग्रामीण

पानी के लिए परेशान हो रहे हैं ग्रामीण

डकैत गुड्डा गुर्जर ने वाटर सप्लाई की पाइप लाइन को तोड़ दिया है इसलिए अब ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है ऐसे में ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। इधर-उधर से जुगाड़ करके ग्रामीण जैसे-तैसे अपने पानी की व्यवस्था कर रहे हैं लेकिन किसी ग्रामीण में इतनी हिम्मत भी नहीं कि वह पानी की पाइप लाइन को जुड़वा सके। अगर कोई ऐसा करेगा भी तो डकैत गुड्डा गुर्जर उसको नहीं छोड़ने वाला है इसलिए ग्रामीण इस वक्त दहशत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+