Morena News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से दहल उठा मुरैना, 20 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले मां-बेटे के शव

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया था। पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से दो लोगों की मौत हो गई है। विस्फोट से आसपास के पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन ने मलबे से शवों को निकाला।

विस्फोट की वजह से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया था। पुलिस और प्रशासन की टीम ने 20 घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पटाखा फैक्ट्री में हुए एक भयानक ब्लास्ट में मां-बेटी की मौत हो गई है।

Morena morena firecracker factory explosion

जानकारी मुताबिक इस्लामपुर में हुए इस हादसे में जमील खान का किराए का मकान पूरी तरह से ताश के पत्ते की तरह ध्वस्त हो गया है। जिसमें उसकी पत्नी अंजू बेगम और बेटी साहिबा की मौत हो गई है।

हादसा शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे हुआ है। हादसे के बाद से ही रेस्क्यू टीम लगातार मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही थी। रविवार सुबह मां-बेटी के शव बरामद किए गए हैं।

जोरदार धमाके की वजह से कई मकानों में दरारें आ गईं। गजराज सिंह राठौर के दोनों मकान और शिव सिंह राठौर धर्मेंद्र गुर्जर सहित पांच मकान इस विस्फोट की चपेट में आ गए थे। इनमें से गजराज सिंह राठौड़ का एक मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

हादसे के समय जमील खान की पत्नी अंजू बेगम और बेटी साहिबा घर में मौजूद थीं। धमाके के बाद से ही दोनों लापता थीं। प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। लेकिन मलबे में फंसी मां-बेटी का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। रेस्क्यू टीम ने मलबे को हटाने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनों का भी मदद लेनीपड़ी है।

रविवार सुबह करीब 7:30 बजे रेस्क्यू टीम को कामयाबी मिली। मलबे से एक मोटरसाइकिल निकलते ही उसके नीचे से मां-बेटी के शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है।

हालांकि, प्रशासन ने शुरुआती जांच में बताया है कि पटाखा गोदाम अवैध रूप से चलाया जा रहा था। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने काविश्वास दिया है। वहीं ब्लास्ट के कारणों को लेकर पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने बाद ही असली कारण का पता चल पाएगा। घटनास्थल पर बैटरी, सिलेंडर, और जली हुई हालत में डीफ फ्रीजर मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+