गजब इश्क! साली के प्यार में 3 बच्चों को भुला बैठा बाप, ससुर ने बेटी और तीन बच्चों संग उठाया दर्दनाक कदम
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों के जहर खाने का मामला सामने आया है। सभी को गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार तीन बच्चों का बाप अपनी साली को लेकर फरार हो गया है। जिससे परेशान होकर ससुर ने बेटी और उसके तीन बच्चों के साथ सत्तू में जहर मिलाकर खिला दिया और खुद भी खा लिया।
जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पानी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

सीएसपी अतुल सिंह ने घटना में जानकारी दी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छौंदा गांव में रामविलास बाथम अपनी पत्नी राजाबेटी और तीन बच्चों के साथ रहता था। जो कि 11 जुलाई को अपनी साली को ससुराल से भगाकर ले गया। ससुर और परिवार ने सोचा कि वह उसके साथ बड़ी बेटी के घर पर होगी लेकिन तलाश करने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं आई और मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा तो पिता कुंदन बाथम ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद पता चला कि उनका दामाद ही बेटी को लेकर भाग गया है।
इससे व्यथित होकर ससुर कुंदन ने अपनी बड़ी बेटी और तीन नाबालिग बच्चों को सतुए में जहर मिलाकर खिला दिया और खुद भी खा लिया। जिसके बाद चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। मामले के बाद पुलिस रामविलास और उसकी साली को तलाश करने में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications